फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूलिस पर फायरिंग करने वाले चार बदमाशों को हथियारों के साथ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
पुलिस पर फायरिंग करने वाले चार बदमाशों को पुलिस की स्पेशल टीम गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से चार अवैध पिस्तौल, चार कारतूस बरामद किए हैं। इन सभी को बिठमड़ा के पास से गिरफ्तार किया गया। बदमाशों ने 23 अगस्त को पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। बदमाश मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पुलिस के स्पेशल स्टाफ के उप निरीक्षक महेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम सुरेवाला चौक पर गश्त कर रही थी। पुलिस को सूचना थी कि 23 अगस्त की रात को दौलतपुर में जिन चारों लड़कों ने पुलिस पर फायर किए थे, वे गांव बिठमड़ा के बस अड्डे पर हथियारों सहित कहीं भागने की फिराक में खड़े हैं। स्पेशल स्टाफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर चारों आरोपियों को हथियारों सहित काबू कर लिया। इनमें बिठमड़ा निवासी जगबीर उर्फ जग्गा, बिठमड़ा निवासी कृष्ण उर्फ पाडा, बिठमड़ा निवासी जयचंद उर्फ दत्ता, पाबड़ा निवासी जगबीर उर्फ जग्गा को गिरफ्तार किया गया है। इन बदमाशों के पास पुलिस ने उनके 315 बोर के तीन और 12 बोर की एक पिस्तौल बरामद की है। पुलिस पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि वह सभी गांव दौलतपुर के पास बनी समाध की आड़ में बैठकर पेट्रोल पंप को लूटने की साजिश रच रहे थे। उनके साथ मौके पर पांच लड़कियां भी थी। इसी दौरान अचानक पुलिस ने वहां उन पर रेड कर दी थी, जिस पर उन्होंने पुलिस पार्टी पर सीधा फायर कर दिया था । चारों अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गए थे। एक आरोपी पवन उर्फ हैप्पी उस वक्त मौके पर पकड़ा गया था। पुलिस आरोपियों को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के यहां पेश करेगी।
विज्ञापन


फोटो 74
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें