फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोशन मिलने पर सवामणी लगाने सालासर गया था एसडीओ का परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहा परिवार दो गाड़ियों मे भरकर गया था। बीएंडआर में एसडीओ पद पर प्रमोशन होने की खुशी में परिवार के लोग हनुमानजी के मंदिर में सवामणी लगाकर वापस लौट रहा था। आते वक्त चुरू के नजदीक गांव रामसरा के पास, जो स्विफ्ट गाड़ी एसडीओ वीरेंद्र सिंह चला रहे थे, वह तेल के टैंकर के साथ टकरा गई। हादसे में उनकी पत्नी, बेटा, छोटा भाई, भाई की पत्नी की मौत हो गई।
उजड़ गया एडीओ का परिवार
इस घटना का पता चलते ही गांव ढाणा खुर्द में मातम पसर गया। परिजनों का कहना है कि विरेंद्र के एसडीओ के पद पर प्रमोट होने के खुशी में पूरा परिवार एकत्रित होकर दो गाड़ियों में सालासर धाम के दर्शन करने गया था। एक स्विफ्ट गाड़ी थी, दूसरी क्रूजर में परिवार के अन्य लोग सवार थे। हादसे में मरने वाले को क्या पता था कि उन्हें अपना घर भी नसीब नहीं होगा और यह उनके सालासर धाम के आखिरी दर्शन होंगे। मृतकों का दाह संस्कार शाम को गांव के श्मशान घाट में किया गया। परिवार के पांच लोगों की चिताएं एक साथ जलीं।
विज्ञापन

मरने वालों में ये शामिल
हादसे में एसडीओ वीरेंद्र सिंह यादव (50), पत्नी रेखा (48), भाई रामअवतार (40), बेटा सौरभ (25), भाभी शकुंतला (60) की मौत हो गई, जबकि छह वर्षीय भतीजा गौरव गंभीर रूप से घायल है।
बेटा सौरभ चंडीगढ़ में ले रहा था एमटेक की कोचिंग
परिजनों ने बताया है कि सौरभ ने बीटेक की हुई थी, वह चंडीगढ़ में एमटेक की कोचिंग ले रहा था। वह पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सालासर में बालाजी के दर्शन कर वापस लौट रहा था। उनकी गाड़ी रामसरा गांव के पास तेल के टैंकर से भिड़ गई।
चंडीगढ़ में फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही बेटी
एसडीओ, पत्नी और उनके बेटे की मौत के बाद उनके परिवार में इकलौती बेटी गीतांजलि बची है। वह चंडीगढ़ में फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही है। पिता के साथ पूरा परिवार पंचकूला में रह रहा था। तीन दिन की सरकारी छुट्टी के चलते वे अपने पैतृक गांव ढाणा खुर्द में आए हुए थे। परिवार के लोगों ने सालासर जाने का कार्यक्रम बनाया। गीतांजलि भी जाना चाहती थी, लेकिन वह अपने ननिहाल दिल्ली के लिए निकल गई।
विज्ञापन

ड्राइंग एसोसिएशन के थे पूर्व राज्य प्रधान
एसडीओ वीरेंद्र मूल रूप से ढाणा खुर्द के निवासी थे। वे फिलहाल पंचकूला तैनात थे। इससे पहले वे हिसार बीएंडआर कार्यालय में ड्राफ्ट्समैन के पद पर भी रहे थे। वे ड्राइंग एसोसिएशन के स्टेट के प्रधान भी रह चुके हैं।

ढाणा खुर्द में पांच चिताएं एक साथ जलने से पूरे गांव में पसरा मातम
- एसडीओ के परिवार में बची सिर्फ बेटी, चंडीगढ़ में रहता था परिवार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें