फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: थाने में 51 पौधे लगवाए, दिया हरियाली का संदेश

Thu, 19 Jun 2025 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
सिवानी थाना परिसर में पौधरोपण का संदेश देते कपिल तनेजा व पुलिस स्टाफ ।
विज्ञापन
सिवानी मंडी। पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए पंजाबी सभा के युवा प्रधान समाजसेवी कपिल तनेजा ने वीरवार को शहर थाना परिसर में 51 पौधे लगवाए। यह पहल न केवल हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से थी बल्कि समाज को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास दिलाने की ओर भी एक प्रेरणादायक कदम रही। कपिल तनेजा ने कहा कि मेरी यही कोशिश है कि समाज के हर वर्ग को इस दिशा में जागरूक कर सकूं। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमरदीप सिंह ने कहा कि थाना परिसर में हरियाली का यह संकल्प हमारे लिए प्रेरणा है। हम इन पौधों की नियमित देखभाल करेंगे। इस मौके पर भागीरथ जांगड़ा, पंजाबी सभा के उपप्रधान अधिवक्ता दिनेश अरोड़ा, एसआई अमरजीत सिंह, एएसआई अजीत सिंह, प्रदीप सिंह, राकेश कुमार समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें