फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नूंह में 51 एमएम बारिश ,अगले दो दिन सक्रिय बना रहेगा मानसून

Sun, 07 Jul 2024 05:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। मौसम विभाग की ओर से येलो और रेड अलर्ट के बाद शनिवार को प्रदेश के 8 जिला में हल्की से मध्यम बारिश हुई। आसमान में दिन भर काले बादल छाए रहे। अगले दो दिन इसी तरह बारिश का मौसम बने रहने के आसार हैं। जिसमें मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। नूंह में 51 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सक्रिय मानसून के चलते शनिवार को सिरसा ,फतेहाबाद, हिसार, भिवानी , पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला ,नूहं, फरीदाबाद ,पलवल ज़िलों में हल्की मध्यम तेज बारिश रही। प्रदेश में अभी तक बारिश सामान्य स्तर पर है। हिसार जिले में पिछले 6 दिन में 104 एमएम बारिश हो चुकी है। दक्षिण के जिलों में कम बारिश रही है। मानसून की सबसे अधिक बारिश जीटी बेल्ट के जिलों में रही। फिलहाल दो दिन तक मानसून सक्रिय रहेगा। जिसमें पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है। शनिवार-रविवार को करनाल,महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, सोनीपत, पानीपत में कहीं कहीं घने बादल छाए रहे। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ हल्की माध्यम बारिश की संभावना बन रही है। इस बार मानसून का समय पर आगमन किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। किसान समय पर धान,बाजरा, ज्वार, ग्वार सहित अन्य फसलों की बिजाई कर सकेंगे।
विज्ञापन

कहां कितनी बारिश
नूंह 51 एमएम
भिवानी 2.0 एमएम
यमुनानगर 4 एमएम
पंचकूला 2.7 एमएम
गुरुग्राम 1 एमएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें