फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

293 बैंक शाखाओं में एक दिन में 600 करोड़ रुपये जमा

Fri, 11 Nov 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
1000, 500 - फोटो : Bureau
विज्ञापन
जिले की 293 बैंक शाखाओं में एक दिन में करीब 600 करोड़ रुपये जमा हो गए। अगले दस दिन तक लगातार करोड़ों की नकदी जमा होगी। शुक्रवार की सुबह से जिले के बैंकों के एटीएम दोबारा से शुरू हो जाएंगी। फिलहाल एटीएम से 100 रुपये के नोट ही मिल पाएंगे।
विज्ञापन

सरकारी बैंकों में वीरवार को नए नोट नहीं पहुंचे। बैंकों को 100 के नोट से ही काम चलाना पड़ा। उम्मीद है कि शुक्रवार की सुबह तक सरकारी बैंकों में भी नए नोट पहुंचेंगे। बैंक शाखाओं में वीरवार रात 8 बजे तक नकदी जमा की गई। रात करीब 11 बजे तक बैंकों में काम होता रहा। कुछ लोगों ने दावा किया कि निजी बैंकों में नए नोट पहुंचे हैं।

कैश डिपॉजिट मशीन भी चलेंगी
वीरवार को बैंकों ने कैश डिपॉजिट मशीनों का कैश भी निकाल लिया। शुक्रवार की सुबह से यह मशीन काम शुुरू कर देंगी। शहर के नागरिक इनमें नकदी जमा करा सकेंगे। मशीन में एक दिन में 25 लाख रुपये तक की नकदी जमा हो सकती है।
विज्ञापन


बैंकों के समय को लेकर रहीं दिक्कतें
बैंकों की ओर से वीरवार को रात 8 बजे तक सेवा देने का एलान किया गया था। निजी क्षेत्र के बैंकों ने 5 बजे ही बैंक बंद कर दिए। बैंकों की ओर से कहा गया कि कैश खत्म हो गया है।

इन पर अधिक असर
गारमेंट्स और इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर पर करंसी चेंज में सबसे अधिक असर रहा। वीरवार को तो बाजार बिल्कुल ही ठप रहा। राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव सुरेंद्र बजाज ने कहा कि 4 हजार की मनी एक्सचेंज में लोग राशन का सामान खरीदेंगे। कुछ दिन बाद बाजार सामान्य होगा।

कल से आधी हुई पेट्रोल पंपों की सेल
पेट्रोल पंपों पर बुधवार की बजाए वीरवार को सेल आधी हो गई। हालांकि सामान्य दिनों की बजाए अभी भी पेट्रोल व डीजल की सेल ढाई गुणा ज्यादा रही। मंगलवार रात व बुधवार दिन में पेट्रोल पंपों पर वाहनों की भीड़ लगी हुई थी। पेट्रोल पंप एसोसिएशन के जिला प्रधान आनंद गोयल ने बताया कि शुक्रवार को लगता है सेल सामान्य हो जाएगी। पंप संचालक बड़े नोट लेने से परहेज नहीं कर रहे।

सब्जी मंडी में सामान्य हालात
सब्जी मंडी में बडे़ कारोबारी वायदा कारोबार करते रहे। भरोसे पर लाखों का माल खरीदा बेचा गया। सब्जी मंडी प्रधान मोहनलाल ने बताया कि हमें ज्यादा परेशानी नहीं हुई। सब्जी तो रोज की जरूरत है। ऐसे में इसका कारोबार सामान्य रहा।

रजिस्ट्री भी बंद रही
वीरवार को बैंक खुलने के बावजूद रजिस्ट्री नहीं हो सकी। दरअसल बैंकों में लेनदेन की सीमा तय होने के कारण दिक्कत रही। रोजाना हिसार तहसील में 60 से 80 रजिस्ट्री होती हैं। पिछले दो दिन से यहां काम पूरी तरह से बंद है।

निगम में आज स्वीकारे जाएंगे नोट
नगर निगम के सचिव राजेश महता ने बताया कि शुक्रवार रात 12 बजे तक 500 व 1000 के नोट स्वीकार किए जाएंगे। अगर कोई नागरिक अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराना चाहे तो ऐसे नोट जमा होंगे। डेवलपमेंट चार्ज, अन्य तरह से बिल के रूप में भी यह नोट लिए जाएंगे। जिनके पास प्रॉपर्टी टैक्स का बिल न हो वह पुराना बिल ले आएं उसी के आधार पर नया बिल दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें