हिसार। जिले के अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रविवार को ब्लैक फंगस यानी म्यूकरमाइकोसिस के पांच नए मरीज दाखिल किए गए है। साथ ही केवल एक मरीज ठीक होकर घर लौटा। सोमवार को नए केस अधिक आए तो छुट्टी मिलने वाले मरीजों का आंकड़ा कम रहा। इसके अलावा रविवार को एक मरीज की ब्लैक फंगस के कारण मौत हो गई। अब तक ब्लैक फंगस से 93 लोगों की मौत हो चुकी है।
रविवार को एनेस्थीसिया टीम द्वारा तीन मरीजों की फिजिकल फिटनेस ली गई, लेकिन वह फिट नहीं मिले। इसलिए अब इन मरीजों के जबड़े के ऑपरेशन सोमवार को किए जाएंगे। सोमवार को ईएनटी विभाग की टीम ने तीन मरीजों के नाक के ऑपरेशन किए। फिलहाल अस्पताल में म्यूकरमाइकोसिस के 48 मरीज दाखिल है। इनमें से 10 से 15 मरीजों के ऑपरेशन करना बाकी है।
सरकार की ओर से पहुंची दवा
सोमवार को मेडिकल कॉलेज में सरकार की ओर से नाममात्र दवा पहुंची है। जोकि पिछले कई दिन से नहीं आ रही थी। 90 इंजेक्शन आए है। अब पहले के मुकाबले मरीजों की संख्या भी कम है।
तीन मरीजों के किए नाक के ऑपरेशन
रविवार को तीन मरीजों के नाक के ऑपरेशन हुए है। अस्पताल में म्यूकरमाइकोसिस के पांच नए मरीज दाखिल किए है और एक मरीज की मौत हो गई।
डॉ. अनूप ग्रोवर, प्रोफेसर, दंत विभाग, मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा।