फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 5 करोड़ से बदलेगी शहर की सड़कों की सूरत

Mon, 09 Mar 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। शहर की सड़कों की स्थिति सुधारने और सुंदरीकरण के लिए नगर परिषद की ओर से व्यापक योजना तैयार की जा रही है। इसके तहत सिसाय पुल से खरड़ चुंगी तक नई सड़क बनेगी जबकि विश्वकर्मा चौक से उमरा गेट तक मॉडल रोड तैयार होगा। दोनों सड़कों को पूरी तरह तोड़कर नए सिरे से बनाया जाएगा। नगर परिषद ने कंसल्टेंसी फर्म की मदद से डिजाइन तैयार कराया है। योजना पर लगभग 5 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़क निर्माण में आधुनिक डिजाइन, सुंदरता और हरियाली को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

सिसाय पुल से समाधा रोड तक स्टील के बेंच लगाए जाएंगे। नहर किनारे ग्रीन बेल्ट, सेल्फी प्वाइंट और गज़ीबो शेड बनाए जाएंगे। सड़क किनारे सजावटी लाइट पोल लगाए जाएंगे जिससे रात में भी सड़कें आकर्षक दिखेंगी।

चार सड़कों का होगा सुंदरीकरण
शहर की चार प्रमुख सड़कों का भी सुंदरीकरण किया जाएगा। इसमें नई सब्जी मंडी से राधा स्वामी भवन रोड, भगवान विश्वकर्मा चौक से जींद चुंगी रोड, अग्रसेन चौक से जींद चुंगी रोड और जेसीआई चौक से सिसाय पुल तक की सड़कें शामिल हैं। इनकी कुल लंबाई 16 किलोमीटर है। सड़क दोनों तरफ नाले बनाए जाएंगे और फुटपाथ तैयार होंगे। पांच-पांच जगह सेल्फी प्वाइंट स्थापित होंगे। नगर परिषद तकनीकी शाखा के अनुसार यह प्रोजेक्ट शहर की सौंदर्यता, हरियाली और आधुनिक सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
विज्ञापन


फूलदार पौधे और स्ट्रीट लाइटें लगेंगी :
सड़कों पर 1.5 मीटर चौड़े डिवाइडर होंगे जिनमें फूलदार पौधे, पॉम, नारियल और अन्य सजावटी पौधे लगाए जाएंगे। बिजली की तारे हटाकर अंडरग्राउंड किया जाएगा। रंगीन और दूधिया स्ट्रीट लाइटें, पार्किंग लेन और सर्विस लाइनें भी बनाई जाएंगी।

शहर में मॉडल रोड बनाने और सड़कों के सुंदरीकरण के लिए नगर परिषद की ओर से प्रस्ताव तैयार किया जा कर रही है। उद्देश्य है कि सड़कें न केवल व्यवस्थित हों बल्कि आधुनिक और आकर्षक बनें। इस पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

— विक्की कुमार, एक्सईएन, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें