फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सूरज हत्याकांड में मुख्य आरोपी समेत 5 आरोपियों की हुई पहचान

Thu, 04 Jun 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। हिसार रोड स्थित मॉल में जॉकी शोरूम के मैनेजर सूरज जैन की हत्या के पांच दिन बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने मुख्य आरोपी साहिल बामल सहित पांच आरोपियों की पहचान की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी कहीं पर दिखे तो सदर थाना हांसी में इसकी सूचना दे दें।
विज्ञापन

पुलिस ने मुख्य आरोपी साहिल बामल व उसके साथी गोरा, विकास मलिक, गोलू, साहिल श्योराण के फोटो जारी किए हैं। एसपी विनोद ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि पांच आरोपियों की पहचान हो गई है। पुलिस की टीमें आरोपियों को गिरफ्तार करने में बेहद करीब है। जल्द ही पूरे मामले पर खुलासा किया जाएगा। एसपी ने बताया कि सीआईए की तीनों टीमें समेत कुल छह पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस हत्या में इस्तेमाल की गई काली स्कॉर्पियो तक पहुंच गई है जिसे आरोपी मुंढाल क्षेत्र में एक होटल के पास छोड़कर फरार हो गए थे। एसपी ने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद हुआ।
एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी साहिल की गर्लफ्रेंड बाद में मृतक सूरज जैन के संपर्क में आ गई थी। इसके बाद उनकी बहस हुई व सूरज की चाकू मारकर हत्या की गई। हमलावर पांचों दोस्त हैं व उनके परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। सभी हिसार के निवासी हैं। पुलिस ने साहिल बामल व उसके साथियों आरोपियों के फोटो भी मीडिया के साथ साझा किए हैं ताकि उनकी पहचान और गिरफ्तारी में मदद मिल सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले में बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। शनिवार रात करीब पौने नौ बजे हिसार रोड पर स्थित एनएच 10 मॉल के जॉकी शोरूम के मैनेजर हिसार के मॉडल टाउन निवासी सूरज जैन की 4-5 युवकों ने सरेआम चाकू से वार करके हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें