फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण करने वाले दो दुकानदारों के काटे पांच-पांच हजार रुपये के चालान

विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान सामान जब्त करती निगम की टीम। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नगर निगम का अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान निगम की तहबाजारी टीम ने अतिक्रमण को लेकर बस स्टैंड के पास दो दुकानदारों के पांच-पांच हजार रुपये के चालान किए।
विज्ञापन

तहबाजारी इंचार्ज सुरेंद्र वर्मा के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। इसके अलावा टीम ने नागरिक अस्पताल के पास से अतिक्रमण को भी हटवाया। इस कार्रवाई के दौरान निगम की टीम ने कुछ दुकानदारों का सामान भी जब्त किया। सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि उनका यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
निगम ने पकड़े 20 लावारिस पशु
उधर, निगम की सफाई शाखा ने लावारिस पशु पकड़ने को लेकर अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने शहर के सेक्टर 14 से करीब 20 लावारिस पशु पकड़कर इन्हें गोअभयारण्य व नंदीशाला पहुंचाया। बता दें कि कुछ समय से शहर में लावारिस पशुओं की संख्या काफी बढ़ गई है। इनके कारण शहर में आए दिन कहीं न कहीं हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें