फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 49 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार को साइबर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में प्राथमिकी दर्ज की। एक मामले में ठगों ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 49,440 रुपये ठग लिए, जबकि दूसरे मामले में मोबाइल फोन हैक कर खाते से 92 हजार रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन

गांव सातरोड खुर्द निवासी एक युवक, जिसकी पुष्पा कॉम्प्लेक्स में मोबाइल की दुकान है, ने शिकायत दी कि 10 जून को उसे एक युवती का फोन आया। उसने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का ऑफर दिया। इसके बाद दूसरे व्यक्ति ने वेरिफिकेशन के नाम पर दो ओटीपी हासिल कर लिए। कुछ देर बाद युवक ने कार्ड की लिमिट जांची तो उसमें से 49,440 रुपये की ट्रांजेक्शन हो चुकी थी। शक होने पर उसने आगे कोई ओटीपी साझा नहीं किया। साइबर थाना के जांच अधिकारी राजाराम ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 92 हजार रुपये
आदमपुर निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि वह निजी नौकरी करता है और उसका बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता है। 7 जून को यूपीआई के माध्यम से लेन-देन नहीं हो रहा था और मोबाइल भी रिसेट नहीं हो रहा था। 9 जून को फोन स्वतः रिसेट हो गया। दोबारा यूपीआई एप सक्रिय करने पर खाते से 92 हजार रुपये गायब मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें