फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएयू के पाठ्यक्रमों के लिए 31को 4775 उम्मीदवार देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय(एचएयू) के बीएससी एग्रीकल्चर छ: वर्षीय कोर्स, बीएफएससी चार वर्षीय कोर्स, एमएससी एग्रीकल्चर, एमटेक एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग व एमएससी गृह विज्ञान के लिए 31 जुलाई को आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने बताया कि उपरोक्त पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 4775 उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए एचएयू के अतिरिक्त हिसार शहर के 7 स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कुलसचिव डॉ. एसके महता के अनुसार प्रवेश परीक्षा में नकल रोकने के लिए विशेष निरीक्षण दलों का गठन किया गया है। प्रत्येक उम्मीदवार की फोटोग्राफी भी की जाएगी।
विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. पवन कुमार ने कहा कि बीएफएससी चार वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए प्रात: 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक जबकि शेष पाठ्यक्रमों के लिए प्रात: 10 से दोपहर 12.30 बजे तक होगी, लेकिन उम्मीदवारों को परीक्षा आरंभ होने के एक घंटा पूर्व (9 बजे तक) अपने परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना होगा। किसी भी समस्या के लिए उम्मीदवार विश्वविद्यालय के फ्लैचर भवन स्थित सहायक कुलसचिव (एकेडमिक) के कार्यालय में प्रात: 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक आकर मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें