फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: खांडा खेड़ी में 450 एकड़ की पराली जलकर राख

विज्ञापन
बास क्षेत्र के गांव खांडा खेड़ी में आग लगने से धू-धूकर जल रही किसान की पराली। 
विज्ञापन
बास। गांव खांडा खेड़ी में रविवार शाम करीब सात बजे आग लगने से करीब 450 एकड़ की पराली जलकर राख हो गई। नारनौंद, हांसी और बास से दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंचीं। देर रात तक मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

पीड़ित किसान सुशील जैजवंती ने बताया कि उन्होंने पशुओं के चारे के लिए करीब 1,200 एकड़ पराली एकत्रित की थी। इनमें से 450 एकड़ की पराली एक ही स्थान पर रखी हुई थी। यह पराली आगामी कई महीनों तक पशुओं के चारे के लिए उपयोग में लाई जानी थी लेकिन रविवार को आग लगने से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हो गया। उनका आरोप है कि करीब एक सप्ताह पहले भी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी पराली में आग लगाने का प्रयास किया था।

ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। नारनौंद थाना और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह पीड़ित किसान की लिखित शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें