हिसार। नई अनाजमंडी में बुधवार दोपहर यूरिया खाद के 425 बैग पहुंचे। दो घंटे बाद ही खाद का स्टाॅक खत्म हो गया। ऐसे में 40 से ज्यादा किसानों को बिना खाद मायूस लौटना पड़ा। मंडी में खाद आने की सूचना मिलते ही किसानों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। अब वीरवार को खाद आने की उम्मीद है।
बता दें, कि अब डीएपी की जगह यूरिया खाद की काफी डिमांड है। रोजाना खाद के लिए किसान मंडी के चक्कर काट रहे हैं। मगर उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
वहीं, पांच दिसंबर के बाद मंडी में बुधवार को खाद आई है। दि हिसार कॉपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी लिमिटेड के सेल्समैन अनिल ने बताया कि फिलहाल बिक्री केंद्र पर खाद नहीं है। वीरवार को खाद की एक गाड़ी आने की संभावना है। संवाद