फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13.7 एमएम बारिश से हुआ जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में बुधवार की सुबह 13.7 एमएम बारिश हुई। पहले तेज हवाएं चली। उसके बाद काफी देर तक तेज बारिश होती रही। यह इस बार की गर्मियों में अब तक की सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है। बारिश के कारण अनाज मंडी में रखी गेहूं की बोरियां भीग गई तो निचले इलाकों में जलभराव हो गया। अनाज मंडी में खुले में रखी गेहूं और सरसों की फसल पानी में तैर गई। इस कारण किसानों से लेकर आढ़तियों और सरकार को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं मुख्य मार्गों पर जमा पानी के बीच से वाहनों को निकलने में परेशानी हुई तो पैदल जाने वालों को भी रास्ता बदलना पड़ा। हालांकि बारिश के चलते भीषण गर्मी से लोगों को निजात मिली है।
विज्ञापन


तीन दिन में गिरा सात डिग्री पारा
पिछले तीन दिनों से मौसम धुलभरी आंधी और बारिश का बना हुआ है। इस कारण अधिकतम तापमान में काफी कमी दर्ज की गई है। सोमवार से लेकर बुधवार तक पारा सात डिग्री गिर चुका है। सोमवार को अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी दौरान न्यूनतम तापमान में भी चार से पांच डिग्री की गिरावट हुई है।

अगले दो दिन तक बादल छाए रहने की संभावना
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक और ऐसा ही मौसम रहेगा। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे जबकि कहीं-कहीं बारिश होने की भी संभावना है। एचएयू के वैज्ञानिकों ने किसानों को अनाज मंडी में अपनी फसलों को बारिश से बचाने के लिए विशेष प्रबंध करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें