फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर के लिए एडीसी तो पार्षदों के लिए अन्य अधिकारी स्वीकार करेंगे नामांकन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। नगर निगम के मेयर पद व वार्ड पार्षदों का चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों के नामांकन पत्र स्वीकार करने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। हिसार नगर निगम में एक मेयर व 20 वार्ड के पार्षदों के लिए 16 दिसंबर को चुनाव होने हैं। ये जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि हरियाणा नगर निगम रुल्स 1994 के अनुसार हिसार नगर निगम के मेयर पद का चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) कम अतिरिक्त उपायुक्त अमरजीत सिंह मान लघु सचिवालय की दूसरी मंजिल स्थित अपने कार्यालय में लेंगे।

पार्षदों के नामांकन पत्र लेने के लिए ये अधिकारी
- वार्ड 1 से 5 तक के वार्ड पार्षद पदों के लिए चुनाव लडने के इच्छुक उम्मीदवार सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) कम एसडीएम को उनकी कोर्ट में नामांकन जमा कराएंगे।
विज्ञापन

- वार्ड 6 से 10 के उम्मीदवार सहायक निर्वाचन अधिकारी कम डीआरओ को उनके कार्यालय में नामांकन देंगे।
- वार्ड 11 से 15 के उम्मीदवार सहायक निर्वाचन अधिकारी कम हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एलएओ को उनके कार्यालय में नामांकन देंगे।
- वार्ड 16 से 20 के उम्मीदवार सहायक निर्वाचन अधिकारी कम डीडीपीओ को उनके कार्यालय में अपने नामांकन पत्र दाखिल करवाएंगे।

मजिस्ट्रेट से सत्यापन जरूरी
प्रवक्ता ने बताया कि नामांकन पत्र स्वयं उम्मीदवार, उसके किसी प्रस्तावक अथवा मजिस्ट्रेट द्वारा सत्यापित अधिकृत एजेंट के माध्यम से 1 दिसंबर से 6 दिसंबर 2018 (रविवार, 2 दिसंबर को छोड़कर) प्रात: 11 से सायं 3 बजे तक जमा करवाए जा सकते हैं। नामांकन पत्र के लिए फार्म संबंधित आरओ व एआरओ के कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


चुनाव के अयोग्य घोषित न हो
नामांकन पत्र देने वाले सभी प्रत्याशियों को 7 दिसंबर को प्रात: 11 बजे से पहले निर्धारित प्रफोर्मा में यह सूचना देनी होगी कि उसे चुनाव के लिए अयोग्य घोषित नहीं किया गया है। 7 दिसंबर को 11.30 बजे से नामांकन पत्रों की छंटनी का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार 8 दिसंबर को सुबह 11 से सायं 3 बजे के बीच संबंधित आरओ व एआरओ से अपने नामांकन वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें