फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन का अल्टीमेटम देकर व्यापारी बोले अब प्रदेश स्तर पर होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के विरोध में व्यापारी संगठनों ने पुलिस को आरोपियों को पकड़ने के लिए दस दिन का अल्टीमेटम दिया है। अगर दस दिन में आरोपी नहीं पकड़े तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। अब आंदोलन को प्रदेश स्तर पर चलाएंगे । जिसके लिए 16 सितंबर को कैथल में व्यापारी सम्मेलन होगा।
व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग के नेतृत्व में व्यापारी संगठनों ने नागोरी गेट के बाहर धरना दिया। इसमें जिले भर के व्यापारी संगठनों ने हिस्सा लिया। बजरंग दास गर्ग ने कहा एक महीने से हो रही चोरी की वारदात को हल नहीं किया जा रहा। पुलिस के अधिकारी चोरी का माल बरामद कराएं। बजरंग दास गर्ग ने कहा कि एरिया के अनुसार हर एक अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाए। जिस एरिया में अपराध हो, उस अधिकारी से जवाब लिया जाए। चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए गश्त को बढ़ाया जाए। जब तक माल को बरामद नहीं कराया जाएगा, तब तक आंदोलन बंद नहीं होगा। व्यापारियों ने फैसला लेते हुए पुलिस को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया। अगर दस दिन में चोर पकड़कर आरोपियों से माल बरामद नहीं कराया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

हर गली-चौक पर सीसीटीवी लगाए जाएं : सरदाना
जन संघर्ष समिति के प्रधान गौतम सरदाना ने कहा कि सरकार रिटर्न भराने के लिए एक महीने का समय देती है तो चोरों को भी एक महीने में पकडे़। कोई भी सरकार चोरी नहीं रोक पा रही। अगर चोर नहीं पकडे़ जा रहे तो व्यापारियों को इसका क्लेम दिया जाए।

हर गली- चौक पर सीसीटीवी लगाए जाएं। पुलिस का खुफिया विभाग की नेताओं के आगे पीछे रहते हैं। शहर के बारे में खुफिया विभाग कोई काम नहीं कर पा रही।
-महेश चौधरी, प्रधान, राजगुरु मार्केट एसोसिएशन

16 सितंबर को कैथल में राज्य स्तरीय सम्मेलन
बजरंग दस गर्ग ने कहा कि अब आंदोलन को प्रदेश स्तर पर चलाया जाएगा। दस दिन में माल बरामदगी नहीं हुई तो बैठक बुलाकर रणनीति का एलान कर देंगे। 16 सितंबर को कैथल में राज्य स्तरीय सम्मेलन बुलाया जाएगा। प्रदेश स्तरीय आंदोलन का एलान भी उसी दिन किया जाएगा।

ये पहुंचे समर्थन देने
बरवाला विधायक वेद नारंग, उकलाना विधायक अनूप धानक, इनेलो जिला प्रधान राजेंद्र लितानी, जन संघर्ष समिति प्रधान गौतम सरदाना, मॉटी कला बोर्ड के चेयरमैन भूपेंद्र गंगवा, समाज सेवी गुलजार काहलो, ब्राह्मण सभा प्रधान योगेंद्र शर्मा, पार्षद अनिल जैन, मुकेश बंसल, पंकज दीवान, आनंद शर्मा, समाजसेवी जगदीश जिंदल, जिंदल हाउस से प्रतिनिधि ललित शर्मा, इनेलो शहरी प्रधान तरुण जैन, कांग्रेसी नेता धर्मवीर गोयत, संयुक्त जल संघर्ष समिति से सतवीर पूनिया, दिलबाग हुड्डा, सुरेंद्र आर्य मौजूद थे।
विज्ञापन


इन व्यापारी संगठनों ने लिया हिस्सा
राजगुरु मार्केट एसोसिएशन प्रधान महेश चौधरी, व्यापार मंडल जिला प्रधान रमेश कुमार लोहिया, वकीलान बाजार प्रधान हरिहर शर्मा, राजगुरु मार्केट आर्गेनाइजेशन प्रधान अक्षय मलिक, सर्राफा एसोसिएशन प्रधान सज्जन लावट, तेलियान पुल एसोसिएशन प्रधान अशोक असीजा, होलसेल मार्केट एसोसिएशन प्रधान रमेश रॉयल, पुरानी मंडी रोड एसोसिएशन प्रधान भारत बंसल, अग्रवाल सभा समाज संरक्षक प्यारेलाल मंगाली, आजाद नगर प्रधान सोमवीर, महाराजा अग्रसेन रोड मार्केट संरक्षक सुरेंद्र लोहिया, चौधरी मार्केट प्रधान शेर सिंह शर्मा, गणेश मार्केट एसोसिएशन प्रधान प्रवीण गुप्ता, भगत सिंह मार्केट प्रधान रवि आहूजा, एडवोकेट गोपी चंद्र वर्मा, अनाज मंडी जिला प्रधान पवन गर्ग, हिसार अनाज मंडी प्रधान संजय गोयल, पेट्रोल एसोसिएशन के पूर्व प्रधान आनंद गोयल, लोहा मंडी प्रधान नरेश बंसल, आजाद नगर व्यापार मंडल के प्रधान महेंद्र मेहता, पड़ाव बाजार प्रधान नरेश बंसल, बस अड्डा एसोसिएशन प्रधान राजेंद्र बंसल, ऑटो मार्केट एसोसिएशन प्रधान ईश्वर गोयल, रेलवे रोड प्रधान राम कुमार सैनी, बार एसोसिएशन प्रवक्ता दीपक जैन, सब्जी मंडी रोड प्रधान भीम मक्कड़, मोबाइल एसोसिएशन प्रधान विवेक जैन, मुलतानी चौक व्यापार समिति प्रधान सुरेश कक्कड़, कुम्हार सभा सलाहकार लाल बहादुर खोवाल, नागोरी गेट एसोसिएशन सचिव सुभाष सैनी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें