फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने रोका स्काडा जलघर से पुराने शहर को जोड़ने का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
पुराने शहर के बुस्टिंग स्टेशन को स्काडा जलघर से जोड़ने के काम में नगर निगम ने रोड़े अटका दिए हैं। जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग बुस्टिंग स्टेशन से स्काडा जलघर तक नई पाइप लाइन डालने के लिए नगर निगम से एक महीने से एनओसी मांग रहा है। मगर अभी तक निगम प्रशासन ने एनओसी नहीं दी है। इसके चलते पुराने शहर में पानी के लिए पैदा हुई समस्या को हल करने में सफलता नहीं मिल रही है। एनओसी मिलने के बाद काम पूरा होते ही करीब 50 हजार आबादी को पेयजल संकट से राहत मिलेगी।
यह है मामला
दरअसल, सिटी थाना के सामने स्थित बुस्टिंग स्टेशन से पुराने शहर की कई कॉलोनियों में पेयजल सप्लाई जाती है। मगर यहां पाइप लाइन टूटी होने के कारण जनस्वास्थ्य विभाग ऑटो मार्केट व जीजेयू के सिटी गेट के आगे से नई पाइप लाइन बिछाने का प्रपोजल बना चुका है। ठेकेदार द्वारा पाइपें भी सड़क किनारे डलवा दी गई हैं। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग से तो एनओसी मिल गई है। मगर नगर निगम प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। पाइप लाइन को सड़क के साथ लगती कच्ची जगह खोदकर दबानी है, लेकिन उसमें भी निगम प्रशासन आनाकानी कर रहा है।
विज्ञापन

स्काडा जलघर से जुड़ने पर यह होगा फायदा
बुस्टिंग स्टेशन के स्काडा जलघर से जुड़ने से पुराने शहर की आबादी को बड़ा लाभ मिलेगा। टूटी हुई पाइप लाइन के कारण लीकेज हो रही है, वह बंद होगी। इसके अलावा घरों में अधिक पानी पहुंच सकेगा। पानी का प्रेशर भी बढ़ेगा जिससे निर्बाध रूप से सप्लाई पहुंचेगी। ऑटो मार्केट, तायल गार्डन, क्लॉथ मार्केट, शंकर निवास, श्याम गली, शर्मा गली, धोबियान गली, मोरी गेट, जैन गली, छबीलदास गली, खंजाचियान बाजार, कटला रामलीला चौक, कुम्हारान मोहल्ला, नीम वाला मोहल्ला, नागोरी गेट क्षेत्र, नालबंद गली, पत्थर वाली गली की 50 हजार आबादी को सीधा लाभ पहुंचेगा।

अधिकारियों की आपसी खींचतान में पीस रही जनता
सूत्रों की मानें तो यह सारा विवाद अधिकारियों की आपसी खींचतान के कारण बढ़ा हुआ है। नगर निगम के अधिकारी तो इस मुद्दे पर बात करने से भी बचते दिख रहे हैं। हालांकि जनप्रतिनिधियों की ओर से नगर निगम के जेई, एक्सईएन, एसई से लेकर कमिश्नर तक से गुहार लगाई जा चुकी है। इसके बावजूद भी अधिकारी कोई संज्ञान नहीं ले रहे हैं।
-----------------------------
पुराने शहर के बुस्टिंग स्टेशन को स्काडा जलघर से जोड़ना बहुत जरूरी है क्योंकि यहां की कई कॉलोनियों में गर्मी शुरू होते ही पेयजल किल्लत बन गई है। पाइप लाइन बिछाने का काम अधिकारियों को जल्द पूरा करवाना चाहिए जिससे जनता को राहत मिल सके।
विज्ञापन

-कमला बंसल, पार्षद, वार्ड नंबर 2
--------------------
हमारी तरफ से तो कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। वैसे मेरे पास ऐसी कोई फाइल नहीं आई है। इस बारे में आपको एक्सईएन से पूछना चाहिए।
-रामजीलाल, एसई, नगर निगम
------------
हमने पाइप लाइन डालने की अनुमति के लिए नगर निगम को दो बार पत्र भेज दिए हैं। उनके द्वारा मांगी गई जानकारी भी दी हुई है। स्काडा जलघर से जुड़ने के बाद पेयजल सिस्टम में सुधार होगा।
-केके जैन, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें