फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपका होटल या हॉस्पिटल बन सकता है ब्रांड, स्वच्छता सर्वेक्षण में होटल व अस्पताल की होगी रैकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण में आपका होटल, अस्पताल और स्कूल शहर में ब्रांड बन सकता है। इसको लेकर स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंकिंग दी जानी है। सर्वे करने वाली टीम शहर के होटलों को भी देखेगी है। टीम शहर के होटलों में सफाई और स्वच्छता को देखकर नंबर देगी। अगर स्वच्छता और सफाई उन्हें पसंद आई तो बिना विज्ञापन या अन्य किसी खर्च के आपका होटल शहर के नामी होटल की श्रेणी में आ जाएगा और इसकी पब्लिसिटी भी होगी।
स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर के होटल और हॉस्पिटल के लिए 20 अंक रखे गए हैं। अगर शहर के होटल साफ सुथरे और स्वच्छ होंगे तो शहर को इस सर्वे में पूरे 20 अंक मिल जाएंगे। शहर के स्कूलों को लेकर भी सर्वे होगा। निजी स्कूल हो या सरकारी किस स्कूल में साफ-सफाई है, इसको लेकर भी नंबर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर सफाई के 300 अंक
बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन भी स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छे अंक दिला सकते हैं, अगर मौके पर सफाई हो तो। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के 300 अंक हैं। इनमें बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन परिसर में सफाई, फ्लैश, शॉपकीपन आदि के पास डस्टबिन की सुविधा, लाइटें, सीवरेज कनेक्शन सहित कई तरह की सुविधाओं संबंधित अलग-अलग नंबर हैं।
वर्दी, ग्लव्ज, जूतों और जैकेट में होने चाहिए सफाई कर्मचारी
स्वच्छता सर्वेक्षण के अनुसार सफाई कर्मचारियों के पास काम करते वक्त गलब्ज होने चाहिए। जूते पहने हुए और रात में काम करने वाले जैकेट पहने हुए होने चाहिए। इसके 18 नंबर तय किए गए हैं। दिन में काम करने वालों की अलग वर्दी होनी चाहिए।
104 होटल-ढाबे और 152 अस्पताल लिस्ट में शामिल
हिसार शहर में 104 ढाबे, रेस्टोरेंट, होटल हैं। शहर में 152 के करीब अस्पताल लिस्ट में शामिल किए गए हैं। केंद्र सरकार की टीम इसमें से किसी में भी औचक निरीक्षण कर सकती है।
झूठी रिपोर्ट दी तो कटेंगे नंबर
स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम के अधिकारी मुख्यालय में रिपोर्ट बनाकर भेजेंगे। उसी रिपोर्ट को क्रॉस चेक करने के लिए सर्वे टीम पहुंचेगी। सर्वे टीम को अगर रिपोर्ट गलत लगी तो इसके नंबर काट लिए जाएंगे, यानी मार्किंग नेगेटिव होगी।
विज्ञापन


होटल, अस्पताल और स्कूलों को भी रैंकिंग में अंक मिलेंगे। शहर के होटल भी चेक किए जाएंगे कि कौन सा होटल साफ है अथवा सफाई के मामले में होटल कहां ठहरते हैं। -सुभाष, सीएसआई नगर निगम हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें