फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्णिका कुंडू केस में दूसरे आरोपी आशीष ने जाट कॉलेज में दिया क्रीमीनोलॉजी का पेपर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
वर्णिका कुंडू केस में दूसरे आरोपी आशीष को चंडीगढ़ पुुलिस शुक्रवार को हिसार जाट कॉलेज लेकर पहुंची। पुलिस ने यहां आरोपी को एलएलबी के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा दिलाई। परीक्षा के बाद आरोपी से मिलने पहुंचे उसके साथियों को पुलिस ने वापस लौटा दिया।
विज्ञापन

वर्णिका कुंडू केस में सुभाष बराला के बेटे विकास बराला के दूसरे आरोपी आशीष का एलएलबी के फाइनल सेमेस्टर में से 2 पेपरों में री-अपीयर थी। जिसमें उसने 5 दिसंबर को परीक्षा दी थी। शुक्रवार को क्राइमोनोलॉजी विषय का री-अपीयर पेपर था। परीक्षा के लिए अदालत के आदेशानुसार चंडीगढ़ पुलिस अपनी गाड़ी में आशीष को हिसार जाट कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र लेकर पहुंची। पुलिस की कस्टडी में करीब पौने दो बजे आशीष परीक्षा केंद्र पहुंचा। परीक्षा खत्म होते ही पुलिस ने आरोपी को गाड़ी में बैठा लिया। परीक्षा के बाद आशीष के कुछ दोस्तों ने मुलाकात करने की कोशिश की। दोस्त आशीष से मिल पाते उसके पहले ही पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया। परीक्षा 2 बजे से पांच बजे तक होनी थी। शुक्रवार को पेपर करीब 15 मिनट देरी से शुरू हो सका था। इस कारण परीक्षा सवा पांच बजे खत्म हुई। इस मामले को लेकर जाट कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र के बाहर हरियाणा पुलिस के कर्मचारी भी तैनात किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें