शहर के एक निजी अस्पताल में डेंगू आशंकित महाबीर कॉलोनी की 15 वर्षीय कविता पुत्री प्यारेलाल की शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। किशोरी को 20 दिन पहले बुखार हुआ था।
कविता को 20 दिन पहले बुखार हुआ था। परिजनों ने दवा दिलाई, लेकिन किशोरी की सेहत में सुधार नहीं हुआ। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, लेकिन उसके प्लेटलेट्स डाउन होते चले गए। उसकी हालत दिन प्रतिदिन बिगड़ती चली गई। धीरे-धीरे उसके लीवर ने काम करना छोड़ दिया और शुक्रवार को उसकी सांसें थम गईं। डेंगू की पुष्टि के लिए जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. जया गोयल के कार्यालय में संपर्क किया गया, लेकिन वह छुट्टी पर बताई गई। फोन पर संपर्क करने पर काल रिसीव नहीं हुई।
डेेंगू आशंकित दूल्हा हुआ था दाखिल
डेंगू की आशंका के चलते राजस्थान के राजगढ़ के श्रवण की बुधवार शाम को घुड़चड़ी के दौरान तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन उसे एक वाहन में कैमरी रोड के एक अस्पताल में लाए थे और फिर उसे दाखिल कराया था। वह वीरवार शाम को इलाज के दौरान डिस्चार्ज होकर बहल में फेरे लेने पहुंचा था। उसकी हालत में सुधार है।