अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
40वीं तीन दिवसीय जिला प्राथमिक विद्यालय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का बुधवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला कालवास में शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संतोष हुड्डा ने किया।
कार्यक्रम में मार्चपास्ट प्रमोद मोर ने करवाया। विनोद रोहिला, वेदपाल लाडवा ने मंच का संचालन किया। सभी 9 खंडों के खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी भी उपस्थित रहे। खेलों के आयोजन में अजय श्योराण, परीक्षित एईईओ, प्रवीण पीजीटी, रमेश सिहाग पीजीटी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के पहले दिन आयोजित विभिन्न खेलों का परिणाम घोषित किए गए।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
प्रतियोगिता में लड़कों की शतरंज प्रतियोगिता में अंशुल आदमपुर प्रथम, जतिन अग्रोहा द्वितीय, योगा में प्रथम स्थान हिसार-।। ने व द्वितीय स्थान हिसार-। ने प्राप्त किया। कैरम बोर्ड दीपक हिसार-। ने प्रथम और जतिन अग्रोहा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ अजय बरवाला ने प्रथम व लक्ष्य उकलाना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में गरिमा नारनौंद प्रथम, गोल्डी बरवाला ने दूसरा स्थान पाया। लड़कियों की योग स्पर्धा में हिसार-।। प्रथम, हांसी-। प्रथम रहे।
इस मौके पर बीईओ नरेंद्र यादव, वेद सिंह दहिया, धनपत राम, ज्ञान सिंह, कुलदीप खटकड़, सुभाष वर्मा, राजेश जैन, गौतम कुमार, चंद्रकला, अनीता सिंगला व प्राचार्या शशी यादव, महेंद्र श्योराण, मौलिक मुख्य अध्यापिका अनिता शर्मा, केलापति, कपूर सिंह, जयबीर सोनी, बलजीत पूनिया, संत कुमार, कुलदीप, शंकर चौधरी, गुगन राम गोदारा, दर्शन कौर सुनीता जांगड़ा, सतीश पूनिया, वेदपाल श्योराण, रण सिंह, धर्मबीर सहरावत कृष्ण भगना, रमेश सहारण, रमेश सिहाग, वेदपाल रायपुर, प्रदीप कौर आदि मौजूद रहे।