फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में हड़ताल जिले में 400 करोड़ का कारोबार प्रभावित

Wed, 12 Nov 2014 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
देशभर के बैंकों की नौ यूनियनों के साझा मंच यूनाइटेड फार्म ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बुधवार को एक दिवसीय हड़ताल रखने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


बुधवार को जिले के सभी बैंकों में हड़ताल रहेगी। इस हड़ताल के चलते एक दिन में करीब 400 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने की संभावना है।

लोगों को बैंकों की मूलभूत सुविधाएं भी मिलना मुश्किल होगा। हड़ताल की तैयारियों को लेकर हरियाणा बैंक इंप्लाइज फेडरेशन हिसार इकाई ने देवी भवन रोड पर बैठक भी की।

60 बैंकों और उनकी शाखाओं में नहीं होगा काम-काज
हरियाणा बैंक इंप्लाइज फेडरेशन के सचिव वीएल शर्मा और पीएनबी ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सीबिया के अनुसार जिले में 26 बैंक हैं।

इसके अलावा 34 इनकी शाखाएं हैं। इस प्रकार 60 बैंकों और उनकी शाखाओं में बुधवार को कोई काम-काज नहीं रहेगा।

सभी अधिकारी और कर्मचारी सुबह 10 बजे रेड स्कवेयर मार्केट स्थित यूनियन बैंक के सामने एकत्रित होंगे, जहां पर सरकार के रवैये के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


लंबित हैं कई मांगें
हड़ताल को कामयाब बनाने के लिए एचबीईएफ की बैठक उपप्रधान कामरेड राजेश गर्ग की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सरकार के अड़ियल रुख पर गहरा रोष प्रकट किया गया।

फेडरेशन सचिव वीएल शर्मा और प्रेस प्रवक्ता जगदीश नागपाल ने बताया कि बैंक कर्मी एक नवंबर 2012 से दसवें लंबित द्विपक्षीय वेतन समझौते की मुख्य मांग को लेकर आंदोलनरत हैं।

बैंक यूनियनों ने मुख्य लेबर कमिश्नर की उपस्थिति में अपनी मांग को बातचीत से सुलझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन सरकार का रवैया नकारात्मक रहा और सरकार से वार्ता सफल नहीं हो पाई।
विज्ञापन


इसलिए अब देशभर के करीब दस लाख बैंक कर्मी और अधिकारी बुधवार को हड़ताल पर रहेंगे।

एटीएम रहेंगे चालू
बैंक की हड़ताल के समय एटीएम से कैश निकाला जा सकेगा। बैंक फेडरेशन के सचिव वीएल शर्मा ने बताया कि जिले में विभिन्न बैंकों की करीब 400 से अधिक एटीएम में अतिरिक्त कैश भराया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को नकदी लेने में दिक्कत नहीं आएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें