फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने होली को नशा मुक्त बनाने की ली शपथ : राहुल शर्मा

Tue, 04 Mar 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। मुक्त भारत अभियान के तहत हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज व डॉ. एमएल खीचड़ के निर्देशानुसार गांव देवां में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यवक्ता के रूप में नशा मुक्त भारत अभियान के मास्टर वालंटियर एवं सिविल अस्पताल से काउंसलर राहुल शर्मा ने शिरकत की।
विज्ञापन


राहुल शर्मा ने युवाओं को जागरूक करते हुए बताया कि होली पर्व को खुशी से मनाएं और नशा न करने का भी प्रण लें। इस दौरान स्वयंसेवकों ने होली पर्व को नशा मुक्त बनाने की ली शपथ। डॉ. रीना ने बताया की स्वयंसेविकाओं ने नशा न करने की शपथ ली और शपथ लेकर अपने देश और प्रदेश को नशा मुक्त करने का प्रण भी लिया। मंच का संचालन खुशी व ऋतिका द्वारा किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवकाओं, गांव देवां सरपंच सुमन देवी, सरपंच प्रतिनिधि जयवीर, अध्यापिका मधु, सवेरिन, सुशील आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें