फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जिले की 40 सरकारी खेल नर्सरियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले की 40 सरकारी खेल नर्सरियों में दो महीने के अंतराल के बाद बुधवार से नियमित प्रशिक्षण की शुरुआत हो गई है। इन नर्सरियों का संचालन सरकारी परिसरों में किया जाएगा जबकि निजी क्षेत्र की ओर से खेल नर्सरी के संचालन के लिए आवेदन 500 से अधिक आवेदन करने के बावजूद खेल विभाग के मुख्यालय से सिर्फ 49 की मंजूरी मिली है। इनमें हिसार की 35 और हांसी की 14 नर्सरियां शामिल हैं।
विज्ञापन


कोच अनूप कस्वा ने बताया कि मंगलवार शाम को खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया पूरी की गई और 25 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसके अलावा कुछ खिलाड़ियों को प्रतीक्षा सूची में भी रखा गया है। वहीं मान्यता मिलने की उम्मीद में विद्युतनगर की बैडमिंटन अकादमी, सातरोड का हैंडबाल प्रशिक्षण केंद्र, सदलपुर का मुक्केबाजी और फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र, और हांसी जिले की शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय कुश्ती अकादमी मिर्चपुर में भी प्रशिक्षण की गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। इन नर्सरियों में उपलब्ध सुविधाओं के कारण कई पहलवान खिलाड़ी विभिन्न दंगलों और प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं जिससे उन्होंने अपने क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें