फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दुकानदार का ध्यान भटकाकर 40 सूट चुरा ले गईं 4 महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कैमरी मार्ग पर पश्चिम विहार-2 में कपड़ों की एक दुकान पर दो बार में 4 महिलाएं आई और दुकानदार का ध्यान भटकाकर 40 सूट चोरी कर ले गई। पता चलने पर इस संबंध में आजाद नगर थाना पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में दुकानदार दीपक कुमार ने बताया कि पश्चिम विहार टू में मेरी कपड़े की दुकान है। 4 जनवरी दोपहर को 1 से 2 बजे के बीच में पहले दो महिलाएं आईं। उन्होंने मुझे सूट दिखाने के लिए बोला। मैंने उनको सूट दिखाने शुरू कर दिए। फिर दो अन्य महिलाएं आई। उन्होंने कभी यह सूट दिखा दो और कभी वो सूट दिखाने के लिए बोलकर मेरा ध्यान भटका दिया। मुझे पता नहीं चला और वे चारों महिलाएं 30 से 40 महंगे वाले सूट चोरी करके ले गईं। वे कुछ सूट पसंद कर बाद में आने की बात कहकर निकल गई। दुकानदार ने पता चलने पर आसपास में लोगों से उन महिलाओं के बारे में पूछा, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

आजाद नगर थाना पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें