फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कार्यकाल के आखिरी साल में बचे हुए विकास कार्यों को सिरे चढ़ाने पर रहेगा जोर

विज्ञापन
हिसार। अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में उपस्थित पार्षद व पार्षद प्रतिनिधि। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। चार साल पहले आज ही के दिन शहर की सरकार ने शपथ ली थी। इस उपलक्ष्य में अमर उजाला की तरफ से संवाद कार्यक्रम में शहर में हुए विकास कार्यों पर चर्चा की गई। पार्षदों ने चार साल की उपलब्धियां व बचे हुए एक साल की प्राथमिकताएं गिनाईं। पार्षदों ने कहा कि अपने-अपने वार्डों में बचे हुए विकास कार्यों को कराने पर तरजीह देंगे।
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह कॉलोनी मेंविकास कार्यों पर देंगे ध्यान
वार्ड नंबर-1 के पार्षद अनिल जैन ने कहा कि उनकी चार साल की उपलब्धियों में न्यू ऋषि नगर में सामुदायिक केंद्र का निर्माण कराना, स्लाटर हाउस रोड को साउथ बाईपास से जुड़वाना व न्यू ऋषि नगर में बूस्टिंग स्टेशन की क्षमता बढ़ाना शामिल रहा है। अब बचे हुए एक साल में एक पीएचसी का निर्माण कराने व शहीद भगत सिंह कॉलोनी में सीवर, पानी व सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर जोर रहेगा। पीएचएसी के लिए जमीन की मांग कर रखी है, जो पेंडिंग पड़ी है। वहीं शहीद भगत सिंह कॉलोनी में सीवर लाइन के लिए जमीन एक विभाग से दूसरे विभाग को स्थानांतरित की जानी है और यह भी लंबित है।
विकास नगर को करवाया जाएगा वैध
वार्ड 2 के पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण केडिया ने बताया कि चार साल के कार्यकाल में नई अनाज मंडी को स्काडा जलघर से जुड़वाया। यह काफी पुरानी मांग थी। ऑटो मार्केट में मास्टिक लेयर वाली सड़कों का निर्माण करवाया। पार्कों में ओपन जिम व धौलपुर पत्थर लगवाए। बचे हुए एक साल में विकास नगर को वैध करवाया जाएगा। इसे लेकर मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन

वार्ड में 25 सड़कों का करवाया जाएगा पुनर्निर्माण
वार्ड 6 के पार्षद उमेद खन्ना ने बताया कि लाहौरिया चौक से जहाजपुल चौक तक सड़क का निर्माण करवाया। मिल गेट रोड का निर्माण भी जल्द शुरू हो जाएगा। बचे हुए एक साल में अमृत योजना के तहत वार्ड में बचे हुए पेयजल लाइन बिछाने का काम को पूरा करवाया जाएगा। इसके अलावा मैंने वार्ड की 25 सड़कों की सूची तैयार की है। इन सड़कों का पुनर्निर्माण भी करवाया जाएगा।
सेक्टरों में सीवर जाम की समस्या का समाधान करवाऊंगा
वार्ड 14 के पार्षद अमित ग्रोवर ने बताया कि चार साल में वार्ड के पार्कों का सुंदरीकरण करवाया। सेक्टर 9-11 व 16-17 के मेन रोड को सुंदर बनवाया। सेक्टर 13 सामुदायिक केंद्र का नवीनीकरण करवाया। रानी सती मंदिर के सामने ग्रीन बेल्ट बनवाई। सेक्टर 9-11 व 16-17 की सड़कें बनवाईं। जयहिंद स्पोर्ट्स मैदान बनवाया। बचे एक साल में सेक्टरों में सीवर जाम की समस्या का समाधान करवाया जाएगा। बेसहारा पशुओं, कुत्तों व बंदरों की समस्या का भी समाधान करवाया जाएगा। सेक्टर 9-11 के ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करवाने पर जोर रहेगा।
चार कॉलोनियों को वैध कराना प्राथमिकता
वार्ड 19 की पार्षद पिंकी शर्मा ने बताया कि मेरे वार्ड में पानी की काफी समस्या थी। अब जलघर में नया वाटर बनकर तैयार हो गया। सिर्फ पानी की लाइन बिछवाना बाकी है। गर्मी के मौसम में पानी की समस्या नहीं रहेगी। वार्ड में नई सड़कों का निर्माण करवाया। सामुदायिक केंद्र की मरम्मत व पार्कों के सुंदरीकरण का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा। पटवार भवन के साथ लगती सड़क को चौड़ा करने के लिए जमीन मिल चुकी है। अब जल्द ही इसे चौड़ा करवाया जाएगा। बचे हुए एक साल में आजाद एनक्लेव, बालाजी कॉलोनी, किसान कॉलोनी व आंचल विहार को वैध करवाना मेरी प्राथमिकता है।
बचे हुए विकास कार्यों को चढ़ाया जाएगा सिरे
वार्ड 20 के पार्षद प्रतिनिधि सुशील शर्मा ने कहा कि मेरे वार्ड को शहर का पहला आदर्श वार्ड बनाया जा रहा है। इसका करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। बचे हुए एक साल के कार्यकाल में बाकी बचे विकास कार्यों को सिरे चढ़वाया जाएगा।
मॉडल टाउन एक्सटेंशन के बचे हुए 30 प्रतिशत क्षेत्र को भी करवाया जाएगा वैध
वार्ड 12 से मनोनीत पार्षद कैप्टन नरेंद्र शर्मा ने बताया कि सी ब्लॉक आईटीआई के पास पानी की समस्या का समाधान करवाया गया। अब बाकी बचे एक साल में मॉडल एक्सटेंशन के बचे हुए 30 प्रतिशत हिस्से को भी वैध करवाया जाएगा। डेयरी शिफ्टिंग प्रोजेक्ट को भी सिरे चढ़वाया जाएगा। जे ब्लॉक में भी सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा।
कैमरी-तोशाम रोड का करवाया जाएगा पुनर्निर्माण
वार्ड 17 से मनोनीत पार्षद सतीश सुरलिया ने बताया कि मॉल कॉलोनी में सामुदायिक केंद्र का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके अलावा सड़कों, पानी व सीवर के कार्य करवाएं हैं। बचे एक साल में कैमरी-तोशाम रोड का पुनर्निर्माण व महेश नगर में बूस्टिंग का निर्माण करवाया जाएगा। जिन कॉलोनियों को वैध नहीं किया गया, उन्हें वैध करवाना मेरी प्राथमिकता में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें