फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बाइक सवार 4 युवकों ने लोन कंपनी के कर्मचारियों से लूटे 80 हजार रुपये व टैब

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी आदमपुर। गांव सीसवाल से सलेमगढ़ रोड पर बाइक सवार 4 बदमाश 2 युवकों से 80 हजार रुपये व टैब लूटकर फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार फतेहाबाद निवासी करीब 27 वर्षीय सागर और राजस्थान के अलवर जिले के गांव बिनजारी निवासी 28 वर्षीय प्रमोद ग्रुप लोन कम्पनी में काम करते हैं। बुधवार रात करीब पौने 9 बजे वे लोन किस्त की राशि एकत्रित कर बाइक से हिसार जा रहे थे। रास्ते में गांव सीसवाल से सलेमगढ़ के बीच मोटरसाइकिल सवार 4 युवकों ने उनकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगा कर उनसे 80 हजार रुपये व टैब लूटकर सीसवाल की तरफ फरार हो गए। लूट की सूचना मिलते ही आदमपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और युवकों से जानकारी ली। आदमपुर थाना प्रभारी कर्णसिंह ने बताया कि लूट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के थानों में बीटी करवाई। पुलिस द्वारा अलग अलग टीमें गठित कर बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे है। लुटेरे जल्दी ही पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें