हिसार। जिले में दो दिनों में 15 विद्यार्थियों सहित 39 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि एक मरीज की कोरोना से मौत भी हो गई। इसके साथ ही जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 17419 हो गया है। सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 156 है। वहीं मरीजों का रिकवरी रेट घटकर 97.19 प्रतिशत हो गया है। मंगलवार को हुई मौत को मिलाकर कोविड-19 मौत का आंकड़ा 334 हो गया है।
डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल के अनुुसार सोमवार को अर्बन एस्टेट 2 का सीनियर सिटीजन, ढंढूर का छात्र, किरोड़ी स्कूल का छात्र, टीटीसी के छह छात्र व एक छात्रा, काठमंडी की महिला, पटेल नगर की महिला, डीएचबीवीएन के डायरेक्टर, विद्युत नगर का सीनियर सिटीजन व एक महिला, मिरपुर गांव के दो सीनियर सिटीजन, ग्लोबल स्पेस का व्यवसायी व एक छात्र, सेक्टर 14 की महिला, नियान गांव की तीन घरेलू कामकाज करने वाली महिला व एक छात्र, ढंढूर का छात्र संक्रमित मिले हैं। मंगलवार को नंगथला का छात्र, जगान की महिला, टीटीसी का छात्र, एक कॉलोनी निवासी घरेलू कामकाज करने वाली महिला, प्रेम नगर का छात्र, डिफेंस कॉलोनी का छात्र, सेक्टर 14 व मिनी सेक्ट्रेट की दो घरेलू कामकाज करने वाली महिला एवं छोटू राम कॉलोनी का सीनियर सिटीजन शामिल है।
गंभीर बीमारियों से ग्रस्त था व्यवसायी
डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल के अनुसार रामपुरा मोहल्ला निवासी 58 वर्षीय व्यवसायी का शहर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। इसके अलावा वह बीपी एवं शुगर जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रस्त था। इसके चलते वह वेंटिलेटर पर उपचाराधीन था।