फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चित्तौड़गढ़ से श्रीगंगानगर ले जाया जा रहा 38 किलो चूरापोस्त हिसार में पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जीआरपी थाना पुलिस ने सोमवार रात हिसार रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए चित्तौड़गढ़ से श्रीगंगानगर ले जाया जा रहा 38 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद कर पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के गांव सिकसपी निवासी धरेंद्र और उसकी पत्नी गोगाबाई के रूप में हुई। मंगलवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया जहां से गोगाबाई को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, जबकि धरेंद्र को छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
जीआरपी थाना प्रभारी श्याम सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि ट्रेन के माध्यम से नशे की खेप लाई जा रही है। इसके बाद रेलवे स्टेशन पर निगरानी बढ़ाई गई। सोमवार देर शाम स्टेशन पर संदिग्ध दंपति की तलाशी लेने पर कट्टे से 38 किलो चूरापोस्त बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चितौड़गढ़ जिले के गांव मनसा से यह नशा खरीदा था और श्रीगंगानगर के गांव सुरेला निवासी बीना नामक महिला को सप्लाई करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें