फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे चरण के 1714 पदों के लिए कुल 3759 नामांकन

Wed, 06 Jan 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे चरण में पंच, सरपंच तथा ब्लॉक समिति सदस्य के 1714 पदों के लिए कुल 3759 लोगों ने नामांकन भरा है। ब्लॉक समिति सदस्य के लिए 326, सरपंच के लिए 1019 तथा पंच के लिए 2414 नामांकन किए गए।
विज्ञापन


प्रत्याशी वीरवार को नामांकन वापस ले सकेंगे। इसी दिन चुनाव चिह्न भी दिए जाएंगे। हांसी प्रथम, हांसी द्वितीय तथा बरवाला विधानसभा चुनाव के लिए कुल 3759 नामांकन किए गए हैं।

इसमें 1437 महिला प्रत्याशियों के नामांकन हैं। जिला 2322 पुरुष मतदाताओं ने आवेदन किया है। जिला परिषद के सभी वार्ड के लिए पहले चरण में ही नामांकन लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन


हांसी प्रथम में 58 गांव, हांसी द्वितीय में 23 गांव, बरवाला में 41 गांव शामिल हैं। दूसरे चरण में इन तीन खंड में मतदान होना है।

हांसी प्रथम, हांसी द्वितीय तथा बरवाला खंड में पंच, सरपंच तथा पंचायत समिति सदस्य के कुल 1714 पदों के लिए चुनाव होना है। दूसरे चरण के तीन ब्लॉक में कुल 2 लाख 79 हजार 90 मतदाता वोट डालेंगे।

इसमें कुल मतदान केंद्र 541 केंद्र हैं। इसमें संवेदनशील 144, अति संवेदनशील 144 मतदान केंद्र घोषित किए गए हैं। दूसरे चरण के लिए वीरवार 7 जनवरी को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन शाम तीन बजे चुनाव चिह्न वितरित होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें