फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: निगम के रडार पर 350 पीजी, बकाया टैक्स न चुकाने पर होंगे सील

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर में बिना हाउस टैक्स जमा किए और संपत्तियों को रेजिडेंशियल दर्शाकर पीजी चलाने वाले संचालकों के खिलाफ नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। निगम ने करीब 350 पीजी संचालकों को हाउस टैक्स जमा करने के लिए नोटिस जारी किए हैं। चेतावनी दी गई है कि तय समय में टैक्स जमा नहीं करने पर संबंधित पीजी को सील कर बकाया वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त ने बताया कि 32 पीजी संचालकों को नोटिस जारी कर सोमवार को निगम कार्यालय में सुनवाई के लिए बुलाया गया, लेकिन इनमें से केवल 5-6 संचालक ही उपस्थित हुए। कुछ संचालकों ने आंशिक टैक्स जमा कर अगली तारीख देने का अनुरोध किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम की टीम ने हाल ही में शहर में डोर-टू-डोर सर्वे अभियान चलाया है। सर्वे के दौरान ऐसे मकानों की पहचान की गई, जिनका उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों, विशेषकर पीजी संचालन के लिए किया जा रहा है। जांच में करीब 350 पीजी चिन्हित किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि नोटिस के बावजूद सुनवाई में उपस्थित न होने वाले संचालकों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


निगम की ओर से नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जो मकानों का उपयोग विशेषकर पीजी के लिए कर रहे हैं। शहर में अभी तक 350 पीजी को चयनित किया गया है और उनके मालिकों को नोटिस जारी किया है। जो संचालक नोटिस का जवाब नहीं देंगे और बकाया जमा नहीं कराएंगे, उनके खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- वीरेंद्र सहारण, अतिरिक्त निगम आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें