फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: प्रदेश के 24 रोडवेज डिपो में अनुबंध पर लगे 347 रोडवेज बस चालक होंगे पक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश के 24 रोडवेज डिपो में अनुबंध पर लगे 347 चालकों को पक्का किए जाने का रास्ता साफ हो गया हैं। विभाग में वर्ष 2002 में लगे इन चालकों को नियुक्ति तिथि से ही नियमित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने 14 जनवरी के उस आदेश को वापस ले लिया है, जिसमें सभी चालकों को साल 2006 से नियमित किए जाने का जिक्र किया था। नियमित होने वाले चालकों को पुरानी पेंशन योजना के साथ-साथ फैमिली पेंशन योजना का भी लाभ दिया जाएगा। परिवहन निदेशालय ने इस संबंध में सभी रोडवेज महाप्रबंधकों व वरिष्ठ यांत्रिक अभियंता, मंत्री कार अनुभाग एवं राजकीय केंद्रीय कर्मशाला को आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में रोडवेज के 24 डिपो और 13 उप डिपो हैं। इनमें बड़ी संख्या में नियमित और अनुबंधित कर्मचारी कार्यरत हैं। सभी डिपो में लगभग 4,500 बसों का बेड़ा है। वर्ष 2002 में अनुबंध आधार पर लगे चालकों द्वारा लंबे समय पक्का किए जाने की मांग की जा रही थी। 12 फरवरी को जारी पत्र में वर्ष 2002 में नियुक्ति की प्रारंभिक तिथि से ही नियमित किए जाने का आदेश दिया गया है। प्रदेश के प्रत्येक डिपो में 10 से 20 बस चालक संविदा आधार पर कार्यरत हैं। इन्हें मुख्य रूप से हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन ) के माध्यम से नियुक्त किया गया है। हिसार डिपो में ऐसे 16 चालक हैं।

फैमिली पेंशन का मिलेगा लाभ

नियमित होने के बाद चालकों को एसीपी सहित सभी सेवा लाभ प्रदान किए जाएंगे। पुरानी पेंशन योजना के साथ- साथ फैमिली पेंशन योजना का लाभ भी दिया जाएगा। साथ ही सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ ) का नया खाता खोला जाएगा।
विज्ञापन


कहां कितने संविदा कर्मचारी

हिसार डिपो 16

फरीदाबाद 25

अम्बाला - 22

भिवानी - 12

दादरी - 10

महेंद्रगढ़ - 12

सिरसा - 12

जींद - 13

यमुनानगर 24

पानीपत - 18

सोनीपत - 15

रोहतक 15

रेवाड़ी - 18

फतेहाबाद 15

गुरूग्राम 23

झज्जर 12

करनाल 15

कुरुक्षेत्र 14

नूंह 12

पलवल- 12

पंचकूला 20

कैथल - 12

कुल - 347



संविदा कर्मचारियों को नियमित किए जाने से उन्हें काफी लाभ होगा। परिवहन विभाग को कोर्ट द्वारा जारी आदेशों को भी लागू करना चाहिए। कोर्ट ने दस साल से अधिक समय से कार्यरत सभी कर्मचारियों को पक्का किए जाने का आदेश दिया था।
विज्ञापन

- राजकुमार चौहान, उप राज्य प्रधान, हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन।





परिवहन निदेशालय से कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाने का आदेश पत्र मिला है। नियमित होने के बाद इन पर सभी विभागीय नियम लागू होंगे।
- राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें