फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कुरुक्षेत्र भेजी गईं हिसार डिपो की 34 बसें

विज्ञापन
हिसार रोडवेज को मिली नई बस।
विज्ञापन
हिसार। कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा कस्बे में वीरवार को आयोजित होने वाले संत-महापुरुष सम्मान एवं विचार गोष्ठी के लिए विभिन्न जिलों से लोगों को आयोजन स्थल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी रोडवेज पर दी गई है। इसी के चलते हिसार डिपो की 34 बसें बुधवार को कुरुक्षेत्र भेज दी गईं। डिपो में कुल 245 बसें हैं, जिनमें से इन 34 बसों को कार्यक्रम के लिए तैनात किया गया है।
विज्ञापन

इन बसों के माध्यम से हांसी, बरवाला, लाडवा, गंगवा, खरबला, तलवंडी राणा, पाबड़ा, लितानी, बघाना, डोभी, धरोली सहित कई ग्रामीण मार्गों पर यात्रियों को नियमित आवाजाही की सुविधा मिलती थी। बड़ी संख्या में बसें भेजे जाने के कारण वीरवार को इन सभी मार्गों पर सार्वजनिक यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी। दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
इधर, सर्व कर्मचारी संघ से संबद्ध रोडवेज कर्मचारी यूनियन के राज्य उपप्रधान राजकुमार चौहान ने विभाग के इस निर्णय पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि डिपो में नई बसें उपलब्ध कराए बिना और पर्याप्त नियमित स्टाफ बढ़ाए बिना बसों को बाहरी कार्यक्रमों में भेज देना उचित नहीं है। इससे न केवल डिपो की आय प्रभावित होगी, बल्कि यात्रियों की सुविधाएं भी बाधित होंगी। चौहान ने विभाग से मांग की है कि भविष्य में ऐसी तैनाती करते समय डिपो की आवश्यकताओं और यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें