फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी का लालच दे 34.30 लाख रुपये ठगने का आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं को रेलवे और एचएयू में सरकारी नौकरी लगवाने का लालच देकर चार लोगों से 34.30 लाख रुपये ठगने के मामले में आरोपी लांधड़ी निवासी पंकज को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में जींद की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी हुकुम सिंह ने 15 जुलाई को सिविल लाइन थाने में केस दर्ज करवाया था। शिकायत में बताया था कि आरोपी पंकज ने हिसार के हरिनगर निवासी अभिषेक कक्कड़ से जानकारी की बात कही और कहा था कि अभिषेक मुख्यमंत्री का रिश्तेदार है। शिकायत में बताया था कि अभिषेक की पत्नी प्रोफेसर है और उसकी रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्वनी कुमार के साथ भी अच्छी जान-पहचान है। आरोप था कि पंकज ने उससे सात लाख रुपये, जींद के मखंड गांव निवासी अमर लाल से 9.90 लाख रुपये, हिसार के खरड़ अलीपुर निवासी संदीप से 10.40 लाख रुपये, शास्त्री नगर निवासी विपिन से सात लाख रुपये ठग लिए। आरोप था कि आरोपी पंकज ने उनके बच्चों को रेलवे में लोको पायलट, एचएयू में क्लर्क और हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन में ग्रुप डी के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर ये धोखाधड़ी की थी। आरोप था कि आरोपी पंकज ने न तो बच्चों को नौकरी लगवाया और रुपये वापस मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने पंकज और अभिषेक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें