फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जीजेयू में 32 विद्यार्थियों ने दी पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 (विंटर टर्म) के लिए पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया के तहत शनिवार को फार्मेसी, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएससी) और फिजियोथैरेपी विभागों की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के लिए 36 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से चार अनुपस्थित रहे, जबकि 32 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

पीएचडी प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 2 जनवरी को होंगे, जबकि पहली काउंसिलिंग 8 जनवरी को आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय में सबसे अधिक फार्मास्युटिकल साइंसेज विभाग में 37 सीटों पर पीएचडी में दाखिला दिया जाएगा। विवि ने पीएचडी में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 दिसंबर से शुरू की थी, जबकि आवेदन व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर रही।
आज इनकी होगी प्रवेश परीक्षा
रविवार को प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी, फूड टेक्नोलॉजी, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, ईसीई, डाटा साइंस व आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सहित अन्य विषयों की प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं के परिणाम 30 दिसंबर को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

काउंसिलिंग और ओरिएंटेशन का शेड्यूल
पीएचडी प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 2 जनवरी को होंगे। पहली काउंसिलिंग 8 जनवरी, जबकि दूसरी काउंसिलिंग 12 जनवरी को करवाई जाएगी। 9 जनवरी को दूसरी काउंसिलिंग के लिए रिक्त सीटों की सूची वेबसाइट पर जारी की जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 13 जनवरी को नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा।
विभाग का नाम — खाली सीटें
प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी — 05
एनवायरमेंटल साइंस एंड इंजीनियरिंग — 12
केमिस्ट्री — 03
फिजिक्स — 04
फूड टेक्नोलॉजी — 16
बायोटेक्नोलॉजी — 04
माइक्रोबायोलॉजी — 02
एचएसबी — 08
एप्लाइड साइकोलॉजी — 04
फार्मास्युटिकल साइंसेज — 37
मैकेनिकल इंजीनियरिंग — 14
इंग्लिश — 01
हिंदी — 03
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग — 28
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग — 07
जीजेजेएमआई ऑफ रिलीजियस स्टडीज — 02
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एंड डाटा साइंस — 03
पीएचडी की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। विभाग की ओर से देर रात परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन

— प्रो. यशपाल सिंगला, परीक्षा नियंत्रक, जीजेयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें