फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल लोक अदालत में किया 292 मुकदमों का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण नई दिल्ली व हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के निर्देशानुसार हिसार व हांसी के न्यायिक परिसरों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। नेशनल लोक अदालत में विवादित पक्षों की आपसी सहमति से 292 मुकदमों का समाधान किया गया। प्राधिकरण के जिला सचिव एवं सीजेएम सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी प्रकार के मुकदमे जैसे मोटर-व्हीकल एक्ट, पारिवारिक मुकदमे, बिजली, बैंक रिकवरी तथा 138 एनआई एक्ट आदि को शामिल किया गया। नेशनल लोक अदालत में कुल 292 मुकदमों का निपटान किया गया, जिसमें मोटर व्हीकल एक्ट के 51 मुकदमों में 2 करोड़ 57 लाख रुपये का क्लेम पास किया गया। सीजेएम ने बताया कि लोक अदालतों के जरिये मुकदमों का समाधान सबसे सरल व सस्ता माध्यम है। इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि राष्ट्रीय लोक अदालत में फैसले हुए मामलों की कोई अपील नहीं हो सकती है और ऐसे मुकदमों की कोर्ट फीस भी वापस हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें