फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल वाहन ने बाइक को मारी टक्कर पति की मौत पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल
विज्ञापन

हिसार (ब्यूरो)। किरतान गांव के चौक पर दोपहर बाद एक निजी स्कूल वैन की टक्कर से बाइक सवार 33 वर्षीय रामपाल और उनकी पत्नी मंजू घायल हो गए। जख्मी हालत में दोनों को नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने रामपाल को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी अनुसार रामपाल शनिवार की दोपहर दवाई लेने के लिए गांव से शहर की ओर आ रहा था। बाइक पर पीछे उसकी पत्नी मंजू बैठी थी। जब वह बाइक लेकर गांव के चौक पर पहुंचा तो दूसरी ओर से आ रही स्कूल बस ने बाइक को टक्कर मार दी। ग्रामीणों के अनुसार बस काबरेल गांव स्थित निजी स्कूल की थी। बस से टक्कर लगने के कारण रामपाल और मंजू गंभीर रूप से घायल हो गए। जख्मी हालत में परिजन दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने रामपाल को मृत घोषित कर दिया। मंजू को पीजीआई रेफर किया। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

किरतान चौक मौत का ब्लैक स्पॉट
इस चौक पर पिछले साल डाया गांव के दो युवकों की मौत हो गई थी। इससे पहले इसी चौक पर बारात की एक पिकअप गाड़ी टकराई थी। इसमें दो की मौत हो गई थी। यहां करीब आठ लोगों की मौत हो चुकी है। गांव के लोगों ब्रेकर की मांग को लेकर कई बार लिखित शिकायत दे चुके हैं।
विज्ञापन

किडनी से ग्रस्त था....
जानकारी के अनुसार रामपाल पिछले कुछ समय से किडनी के रोग से ग्रस्त था। उसकी किडनी ट्रांसप्लांट होनी थी। इसके लिए उसने सांसद, विधायक से आर्थिक मदद के लिए भी गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें