फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुडा के मुख्य प्रशासक का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
हुडा सेक्टरों में पानी की दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी और विभाग द्वारा मनमर्जी से भेजे जा रहे इन्हांसमेंट के नोटिस के खिलाफ रविवार को सेक्टरों में रहने वाले लोगों का गुस्सा फूटा। सेक्टर 9-11 और सेक्टर-13 में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे। दोनों अलग-अलग सेक्टरों में बढ़े हुए पानी के बिलों और गलत केलकुलेशन से भेजे गए इन्हांसमेंट के नोटिसों की होली जलाकर अपना विरोध जताया। जिला हिसार रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान दलबीर किरमारा और सेक्टर 9-11 के प्रधान प्रवीण जैन ने बताया कि इन बिलों और नोटिसों को लेकर सेक्टरवासियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुडा ने सेक्टर 9-11 में 2246 रुपये प्रति मीटर की इन्हांसमेंन्ट भरने के नोटिस जारी किए थे। सेक्टर आरडब्ल्यूए ने अपने स्तर पर हिसाब बनाकर हुडा को दिया तो विभाग ने इसे कम करके 51 रुपये कर दिया। यह विभागीय स्तर पर बड़ी लापरवाही थी। इससे सेक्टरवासियों को आर्थिक और मानसिक परेशानी उठानी पड़ी। प्रधान प्रवीण जैन ने बताया कि हुडा ने इन 51 रुपये के साथ 476 रुपये की अतिरिक्त राशि यह कहते हुए जोड़ दी कि उनकी 2012 में आई इन्हांसमेंट राशि का भी हुडा ने गलत हिसाब बनाया था। यानी उस समय वसूली कम हुई। इसे अब वसूल किया जाएगा। जबकि 2012 की इन्हांसमेंट पर अभी तक स्टे है। वे इस मामले को लेकर मुख्यालय तक गए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। इसके विरोध में रविवार को हुडा के मुख्य प्रशासक का पुतला जलाया गया। जिला आरडब्ल्यूए के प्रधान दलबीर किरमारा और महासचिव त्रिलोक बंसल ने बताया कि बढ़े हुए पानी के बिलों और इन्हांसमेंट के नोटिसों के विरोध में हिसार, रोहतक, जींद, फतेहाबाद, सिरसा सहित कई जिलों में इनकी होली जलाकर सेक्टरवासी अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
सेक्टर-13 में भी जलाए पानी के बिल
सेक्टरों में सीवरेज युक्त पीने के पानी की सप्लाई और पानी के बिलों में की गयी बढ़ोतरी के विरोध में महिलाओं ने सामाजिक कार्यकर्ता अमित ग्रोवर की अगुवाई में बिलों को जलाकर अपना रोष प्रदर्शन किया। सेक्टर-13 की महिलाओं ने हुडा और नगर निगम पर अपना गुस्सा निकालते हुए कहा कि आज सेक्टरों में हालात बदतर हो चुके हैं। सेक्टर-13 के मकान नंबर 690 के सामने दुर्गा मंदिर पार्क ब्लॉक के लोग पिछले तीन महीनों से सीवरेज युक्त दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। इस कारण लोग बीमार हो रहे हैं। सद्भावना संस्था के अध्यक्ष अमित ग्रोवर ने कहा कि सेक्टरों में सड़कों, बंदरों और दूषित पानी आ रहा है, ऊपर से सेक्टरवासियों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेक्टर को महिलाओं ने बिलों को जलाकर पानी न भरने के जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। यशवीर मलिक ने कहा की पूरे हरियाणा के सेक्टरों में पानी के बिलो को लेकर रोष है। सेक्टर की सड़कों का नवनिर्माण होना चाहिए। सड़कों पर पेचवर्क कर पल्ला झाड़ा जा रहा है। उन्होंने सेक्टरों में पानी के बिल न भरने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
वरिष्ठ उपप्रधान बलवान सिंह गुज्जर, त्रिलोक बंसल, रामनिवास, जितेंद्र श्योराण, हनुमान, सुभाष सैनी, सहित डीबी गुप्ता, सुभाष जैन, सुजान सिंह बैनीवाल, अमर लाल बूरा, महाबीर, शशि शर्मा, प्रकाश मेहरा, ऑल सेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान यशवीर मलिक, सेक्टर-13 वेलफेयर के प्रधान सुभाष सैनी, पीएलए के प्रधान सतपाल ठाकुर, वीपी गांधी, ईश गिरधर, सुरेश चावला और सोमनाथ वधवा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें