फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मंच का राज्यस्तरीय सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
हरियाणा किसान मंच का राज्यस्तरीय सम्मेलन दो अक्तूबर को सुबह 10 बजे जाट धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। इसमें बतौर मुख्यातिथि पंजाब के वरिष्ठ किसान नेता एवं किसान संघर्ष समन्वय समिति के अध्यक्ष सुखदेव सिंह शिरकत करेंगे, जबकि मुख्य वक्ता के तौर पर डॉ. अर्जुन सिंह राणा किसानों को संबोधित करेंगे। हरियाणा किसान मंच के प्रदेश महासचिव रमेश बैनीवाल ने बताया कि सम्मेलन में मौजूदा दौर में किसानों के हालात और आगामी आंदोलन पर विचार-विमर्श कर रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन को लेकर प्रदेश स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। सम्मेलन में प्रदेश के सभी जिलों से किसान नेता व अन्य किसान प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह सहारण की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी लगातार किसानों से संपर्क कर उन्हें सम्मेलन में न्योता देने के साथ अन्य तैयारियों का जायजा लेगी। किसान नेता बैनीवाल ने आरोप लगाया कि मौजूदा केंद्र व भाजपा सरकार किसानों के साथ भेदभाव भरी नीति अपना रही है। हाल ही में कैबिनेट की मीटिंग में दादुपर नलवी सिंचाई योजना को डिनोटिफाई कर किसान विरोधी चेहरा दिखा दिया है। वहीं किसानों की कपास, मूंग, ग्वार, बाजरा सहित अन्य फसलों को व्यापारियों के हाथों में लूटने की खुली छूट दी गई है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में इन सभी मुद्दों से किसानों की अन्य समस्याओं पर चर्चा करके राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन शुरू करने की रूपरेखा तय की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें