फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण जयंती समापन समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
खेल महाकुंभ और स्वर्ण जयंती समापन समारोह हिसार में आयोजित हो सकता है। इसमें पीएम मोदी या फिर महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चीफ गेस्ट हो सकते हैं। इसको लेकर प्रदेश सरकार प्लानिंग कर रही है। सीएम मनोहर लाल ने 31 अक्तूबर को होने वाले कार्यक्रम को लेकर हिसार के अधिकारियों और मेयर से फाइनल प्रबंध करने के बारे में चार अक्तूबर को मीटिंग बुलाई है। यह मीटिंग चंडीगढ़ में होगी। दरअसल पिछले साल एक नवंबर से अब तक सालभर बीजेपी सरकार स्वर्ण जयंती वर्ष मना रही है। इसका 31 अक्तूबर को समापन समारोह होना है। समारोह में प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री या फिर राष्ट्रपति को मुख्य अतिथि बनाना चाहती है।
मीटिंग में फाइनल प्लानिंग तैयार की जाएगी। हालांकि हिसार में कार्यक्रम होना लगभग तय है। इसको लेकर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने दो स्थानों का दौरा भी किया है। समारोह स्थल के लिए महाबीर स्टेडियम और प्रस्तावित लुवास की जमीन देखी गई है।
विज्ञापन

खेल महाकुंभ के 30 हजार खिलाड़ी लेंगे भाग
समारोह में खेल महाकुंभ में भाग लेने वाले 30 हजार खिलाड़ियों के आने की संभावना है। विजेताओं को इस दौरान सम्मानित भी करवाया जाना है। भीड़ एकत्रित करने की ये एक तरह से रणनीति भी बनाई जा रही है।
इन अधिकारियों को बुलाया मीटिंग में
सीएम ने कमिश्नर, डीसी, जीजेयू, एचएयू, लुवास के वीसी, मेयर, निगम कमिश्नर, एसपी सहित 10 से अधिक अधिकारियों को हिसार से बुलाया है। इतने बड़े समारोह का अरेंजमेंट करना और तैयारियों की प्लानिंग को लेकर इन अधिकारियों को बुलाया गया है। दूसरा बड़ा सवाल सिक्योरिटी से संबंधित है। प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति जिस कार्यक्रम में आएंगे, उनके साथ और भी बड़े राष्ट्रीय स्तर के नेता कार्यक्रम में जरूर हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


चार तारीख को सीएम के साथ मीटिंग है। स्वर्ण जयंती समापन समारोह को लेकर बातचीत की जानी है। जिले के सभी बडे़ अधिकारी मीटिंग में जाएंगे। - मेयर शकुंतला राजलीवाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें