फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज मुख्यालय को मिली साउथ बाईपास से बस अड्डे को जोड़ने की अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सीएम मनोहर लाल के हिसार प्रवास से महज तीन दिन पहले रोडवेज को साउथ बाईपास से जोड़ने के लिए अनुमति मिल गई है। रोडवेज वर्कशॉप में दोनों ओर दीवार बनाकर रोड को अंदर तक लाया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से बजट मांगा गया है।
सीएम ने 29 दिसंबर 2014 को जाम की समस्या को खत्म करने के लिए बस अड्डे से साउथ बाईपास के लिए नई सड़क बनाने की घोषणा की थी। पांच करोड़ की लागत से करीब छह महीने पहले सड़क बनकर तैयार हो चुकी है। रोडवेज की ओर से इस नई सड़क से बस अड्डे को जोड़ने के लिए अनुमति नहीं मिल पा रही थी। करीब तीन महीने पहले प्रदेश के परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने भी रोडवेज का मुुआयना किया था। इसके बाद रोडवेज की डीजी अनीता यादव हिसार पहुंची थीं। रोडवेज बस अड्डे को साउथ बाईपास से जोड़ने के लिए अनुमति मिल गई है। महानिदेशक की ओर से इस बारे में पत्र भेजा गया है। वर्कशॉप के बीच से होते हुए बस अड्डे तक आएंगे। इसके लिए रोडवेज की ओर से एक ड्राइंग भेजी गई थी, जिसे मंजूर कर लिया गया है। विभाग को अब इसके लिए बजट का इंतजार है।
विज्ञापन

रोडवेज वर्कशॉप से ऐसे होगी एंट्री
रोडवेज बस अड्डे से साउथ बाईपास जाने के लिए वर्कशॉप के बीच से रास्ता बनाया जाएगा। वर्कशॉप की सेक्टर-14 की ओर बनी दीवार को हटाकर गेट बनाया जाएगा। वर्कशॉप के बीच से बनाए जाने वाले रोड के दोनों ओर दीवार बनाई जाएंगी। वर्कशॉप के मेन गेट को बंद किया जाएगा। वर्कशॉप के गेट को दूसरी ओर से एंट्री दी जाएगी। वर्कशॉप में बने दो कमरे भी तोड़े जाएंगे। रोडवेज को इस काम के लिए बजट की जरूरत है।

साउथ बाईपास से जोड़ने के लिए मुख्यालय में अनुमति आ गई है। निदेशक कार्यालय से हमारे कार्यालय तक लेटर आने का इंतजार है। अनुमति मिलते ही जल्द ही इस पर काम शुरू करा दिया जाएगा। अब देरी नहीं होगी।
विज्ञापन

केएम कौशल, जीएम रोडवेज हिसार

मैंने परिवहन मंत्री को बुधवार को भी इस बारे में याद दिलाया था। मंत्री कृष्णलाल पंवार ने बताया कि अनुमति जारी हो चुकी है। एक सप्ताह में इस पर काम शुरू करा दिया जाएगा।
डॉ. कमल गुप्ता, विधायक, हिसार

फोटो -42, 43, 44
सीएम ने 29 दिसंबर 2014 को की थी रास्ते की घोषणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें