फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांडू ने पांच बार कहा, सीएम झूठे हैं तो भिड़े भाजपा के मनोनीत पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
नगर निगम हाउस की मीटिंग में पहली बार आए बीजेपी के मनोनीत तीनों पार्षद इनेलो पार्षद के साथ भिड़ गए। पार्षद राजपाल मांडू ने सिविल एविएशन डिपार्टमेंट का प्रस्ताव पास होने के बाद जैसे ही कहा कि साहब! हमारी भी समस्याएं सुन लो। एविएशन हब भी सीएम घोषणा है, लेकिन सातरोड़ में स्टेडियम बनाने के लिए भी सीएम ने घोषणा कर दी, वह झूठी निकली। उन्होंने पांच बार कहा कि सीएम साहब तो झूठी घोषणाएं करते रहते हैं। इसी को लेकर मनोनीत पार्षद सुरेश धूपवाला खड़े हो गए। उन्होंने कहा कि आप गलत बोल रहे हो। ये अशोभनीय बातें है। तीनों पार्षद खड़े होकर बोलने लगे। इस पर राजपाल मांडू ने कहा कि आपको क्या पता, आप पहली बार बैठक में आए हो, बैठ जाओ। पार्षद आमने-सामने बोलने लगे। इस पर कमिश्नर ने भी बीच-बचाव किया और मनोनीत पार्षदों को कहा कि आप बैठ जाओ, क्यों बहस कर रहे हो। मांडू ने कहा कि हम तो और भी बातें बोलेंगे, सीएम ने हजार वादे किए थे, जो आज तक पूरे नहीं हुए। बीजेपी पार्षदों ने कहा कि ये घोषणा नहीं थी एक तरह से समीक्षा थी। अगर फिजिबिलिटी होगी तो ही वहां स्टेडियम बनाने की बात थी।
झूठे नहीं तो क्या, दो हजार पेंशन देने की बात हुई थी : प्रह्लाद सिंह
इसी बात को लेकर फिर मास्टर प्रह्लाद सिंह खड़े हो गए। उन्होंने कहा कि सीएम झूठे नहीं तो और क्या हैं, उन्होंने दो हजार रुपये पेंशन देने की बात कही थी, लेकिन अब तक नहीं दी जा रही। दो सौ रुपये बार-बार करके बढ़ाया जा रहा है। बीच में डिप्टी मेयर भीम महाजन ने भी कहा, ठीक कह रहे हैं मांडू भाई। इनका स्टेडियम कहां गया। एक बार पार्षद प्रीतम सैनी ने बोलने की कोशिश की, लेकिन अन्य पार्षदों ने उन्हें बैठा दिया।
विज्ञापन

डिस्पोजल में चाय देना गलत : ढांडा
पार्षद प्रतिनिधि विनोद ढांडा ने चाय डिस्पोजल में देने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि सम्मानित जन को कप में चाय दी जानी चाहिए। इस पर कमिश्नर ने तुरंत कहा कि ऐसे ही होगा। आगे से डिस्पोजल में नहीं, कप में ही चाय मिलेगी।
कृष्ण खटाणा बोले, सरोज को नहीं दी बधाई
मनोनीत पार्षद कृष्ण खटाणा ने पार्षद सरोज खटाणा से कहा कि आपने मुझे बधाई ही नहीं दी। इस पर पार्षद सरोज खटाणा ने कहा कि आपने मुझे बताया तो नहीं। इस पर कृष्ण ने कहा कि खुद हमें बंसल साहब ने बताया है।
यहां कोई राजनीति ना करें : मेयर
मेयर ने भी इसको लेकर कहा कि यहां कोई राजनीति न करें। यहां सामूहिक विकास संबंधित बातें होनी चाहिए। मेरे लिए कोई एक वार्ड या एक कॉलोनी नहीं, पूरा शहर मेरा है। उन्होंने दोनों तरफ से पार्षदों को शांत रहने के लिए कहा।
विज्ञापन


राजपाल मांडू ने सम्मानित सीएम साहब को पांच बार झूठा कहा, ये बात हमें अच्छी नहीं लगीं। हमने इसका विरोध किया और कहा कि राजनीति ना करें। जो घोषणा का उन्होंने जिक्र किया, वो घोषणा नहीं थीं, बल्कि ये कहा गया था कि अगर फिजिबिलिटी होगी तो वहां स्टेडियम बनेगा।
- सुरेश धूपवाला, पार्षद बीजेपी मनोनीत

फोटो 45-46
नगर निगम हाउस की बैठक में हंगामा
- तीनों का नहीं किया बीजेपी समर्थित पार्षदों ने सहयोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें