जिंदल पार्क में चल रहे योग शिविर में उपस्थित अतिथिगण, पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
हिसार। भारत विकास परिषद की केशव शाखा एवं हिसार ब्रांच ऑफ एनआईआरसी की ओर से जिंदल पार्क में 5 दिवसीय योग शिविर जारी है। दूसरे दिन बुधवार को 300 से अधिक योग साधकों ने शिविर का लाभ उठाया। ऑटो मार्केट के पास स्थित जिंदल पार्क में सुबह 5.15 से 6.30 बजे तक शिविर जारी रहा।
शिविर में एसडीएम राजेश कोथ ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने भारत माता व स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके योग शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर चार्टर्ड एकाउंटेंट्स एसोसिएशन, हिसार से सीए अजय गोयल, सीए सत्यपाल धायल, बंसल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के चेयरमैन वीरभान बंसल, सुरेंद्र लाहौरिया, मुकेश बंसल शाखा अध्यक्ष, दीपक गौतम शाखा सचिव व मुकुल मित्तल शाखा वित्त सचिव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।