फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बाइक पर लिफ्ट देकर जेब से निकाले 30 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। शहर के पुराना बस अड्डे से बाइक पर लिफ्ट लेकर जा रहे व्यक्ति की जेब से बाइक सवार दो युवकों ने 30 हजार रुपये निकाल लिए। यहीं नहीं आरोपियों ने उस व्यक्ति को बीच रास्ते में छोड़ दिया और बाइक सहित फरार हो गए। अपने साथ हुई वारदात की सूचना जिला भिवानी के गांव खेड़ी दौलतपुर निवासी सोमबीर ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना करने के बाद केस दर्ज कर अज्ञात बाइक सवारों की तलाश आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में सोमबीर ने बताया कि वह गांव भेरियां जाने के लिए बरवाला के पुराने बस अड्डे पर खड़ा था। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक उसके पास पहुंचे। उसने उनसे लिफ्ट मांगी व उन्होंने उसे बाइक पर बैठा लिया। इस दौरान उसकी जेब से कब 30 हजार रुपयों की नकदी गायब हो गई उसे कुछ पता नहीं चला। बाइक सवारों ने उसे बीच रास्ते में दौलतपुर मार्ग पर रेलवे फाटक के पास कहीं ओर जाने का बहाना बनाकर उतार दिया। इस दौरान जब उसने अपनी जेब संभाली तो उसकी जेब में रखे 30 हजार रुपये गायब मिले।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें