फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 टॉप यूनिवर्सिटी, 31 कॉलेज फिर भी हिसार को नहीं मिली बीपीएड और एमपीएड कोर्स की मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। उच्चतर शिक्षा विभाग ने सत्र 2022-23 से जिले के राजकीय महाविद्यालयों में 13 नए कोर्स शुरू किए हैं। इसके बावजूद बीपीएड (बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन) व एमपीएड (मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन) के कोर्स को मंजूरी नहीं मिल सकी। हिसार जिले में 31 डिग्री कॉलेज और तीन टॉप यूनिवर्सिटी हैं, लेकिन हिसार के युवाओं को दूसरे जिलों में बीपीएड व एमपीएड का कोर्स करने के लिए जाना पड़ रहा है। ये दोनों कोर्स हिसार में न होने के बावजूद हिसार ने देश को कई इंटरनेशनल कोच, डीपीई व खिलाड़ी दिए हैं।
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षा से संबंधित ये कोर्स शुरू न होने से खेल एवं शारीरिक शिक्षा के विद्याथियों के विषय के विद्यार्थियों को निराशा हाथ लगी है। राजकीय पीजी कॉलेज हिसार, जाट कॉलेज हिसार सहित जिले के कई कॉलेज पिछले करीब 5 सालों से एमपीएड व बीपीएड कोर्स शुरू करने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग के पास डिमांड भेज रहे हैं, लेकिन अभी तक उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेजों की इस डिमांड को पूरा नहीं किया है। इस सेशन में भी जिले के शारीरिक शिक्षा विषय के विद्यार्थी अपने गृह जिले में ही बीपीएड व एमपीएड कोर्स करने से वंचित रह गए हैं। गौरतलब है कि हिसार जिले के कई खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सैकड़ों स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम चमकाया है। गौरव की बात यह है कि इन सभी अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करने वाले कोच भी हिसार के ही निवासी हैं।
इन जिलों में पढ़ने जाते हैं हिसार के युवा
- चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा
- चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद
- चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय भिवानी
- एमडीयू रोहतक
- केयूके कुरुक्षेत्र
हर साल राजकीय पीजी कॉलेज हिसार में बीपीएड व एमपीएड कोर्स शुरू करने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग को डिमांड भेजी जाती है, लेकिन अभी तक ये कोर्स शुरू करने की मंजूरी नहीं मिल पाई है। हिसार जिले के किसी भी कॉलेज व यूनिवर्सिटी में एमपीएड व बीपीएड कोर्स नहीं हो रहे हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को दूसरे जिलों में ये कोर्स करने के लिए जाना पड़ रहा है। - डॉ. सुखबीर दूहन, अध्यक्ष, हरियाणा गवर्नमेंट कॉलेज टीचर एसोसिएशन लोकल यूनिट हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें