फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: वन विभाग के अधिकारी को छेड़छाड़ में फंसाने की धमकी देकर पैसे लेने के आरोप में महिला सहित 3 नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी आदमपुर (हिसार)। वन विभाग के रेंज अधिकारी को छेड़छाड़ के मामले में फंसाने की धमकी देकर पैसे लेने के आरोप में पुलिस ने महिला सहित 3 लोगों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भिवानी जिले के गांव धनाना निवासी रमेश कुमार ने बताया कि वह वन विभाग में रेंज ऑफिसर के पद पर आदमपुर में कार्यरत है। जवाहर नगर निवासी महिला आदमपुर में मजदूरी करती है और उसकी बेटी ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ की झूठी शिकायत दे रखी थी। शिकायत झूठे तथ्यों के आधार पर प्रार्थी को नाजायज तंग, परेशान व हरासमेंट करने की नीयत से दी थी। उक्त शिकायत पर मां-बेटी ने उससे 8 लाख रुपये में समझौता कर लिया था। उसने आरोपियों को 2-2 लाख रुपये दो बार में दे दिए और महिला ने शिकायत दफ्तर दाखिल करवा दी थी।
समझौते में आदमपुर निवासी मुकेश व कोहर सिंह शामिल थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी उसे धमकी देते हैं कि या तो 4 लाख रुपये दे दो नहीं तो उसे दुष्कर्म व पोक्सो के झूठे केस में फंसा देंगे, जिससे तुम्हारी नौकरी तो जाएगी और वह समाज में मुंह दिखाने लायक भी नहीं रहेगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे आरोपियों से जान व इज्जत का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने रमेश कुमार की शिकायत के आधार पर महिला, कोहर सिंह व मुकेश को नामजद करते हुए उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें