फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: झगड़े में दो महिलाओं सहित 3 घायल, 6 नामजद पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। गांव खेड़ी रोज में पारिवारिक रंजिश ने उस समय हिंसक रूप ले लिया जब एक महिला अपने घर की गली ठीक कर रही थी। मामूली विवाद में लाठी-डंडे व पत्थर चलने लगे। घटना में दो महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर किया गया। नारनौंद थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव खेड़ी रोज निवासी सीमा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे वह अपने घर के सामने बारिश की आशंका को देखते हुए गली ठीक कर रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान उसका ननदोई सुरेंद्र निवासी देवसर हाथ में लकड़ी का डंडा लेकर आया और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
सीमा ने शोर मचाया तो उसकी सास कांता बीच बचाव के लिए आई, लेकिन तभी रामकुमार चचेरा ससुर लोहे का सरिया लेकर आया और कांता पर हमला कर दिया। सीमा के अनुसार शोर सुनकर सीमा का देवर मोहित और ससुर राजकुमार बाहर आए और दोनों ने पीड़ितों को बचाने की कोशिश की।
इस पर एक महिला कमलेश ने गली में पड़ा एक पत्थर उठाकर सीमा और उसके परिजनों पर दे मारा। पत्थर लगने से सीमा, सास कांता और ससुर राजकुमार घायल होकर जमीन पर गिर पड़े और बेहोश हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें