फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भातियों से भरी गाड़ी डंपर से टकराई, दो महिलाओं सहित तीन की मौत, 11 घायल

विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। अग्रोहा में लांधड़ी टोल प्लाजा के नजदीक भातियों से भरी गाड़ी सोमवार रात करीब 10 बजे डंपर से टकरा गई। हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मैक्सिमो (पिकअप) का चालक भी शामिल है। हादसे में गाड़ी में सवार 11 लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन

मृतकों की पहचान मीरकां गाव निवासी 40 वर्षीय गाड़ी चालक राजेंद्र और मीरकां निवासी 45 वर्षीय शांति देवी और मंगाली निवासी 72 वर्षीय लक्ष्मी देवी के रूप में हुई है।
दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद अग्रोहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया। इनमें से राजेंद्र और शांति देवी के शव को नागरिक अस्पताल हिसार लाया गया, जहां पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिए गए, जबकि लक्ष्मी देवी के शव का पोस्टमार्टम अग्रोहा मेडिकल कॉलेेेज में करवाया गया। इस मामले में पुलिस ने मृतकों के परिजनों के बयान पर डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद से डंपर चालक मौके से फरार है।
विज्ञापन

गाड़ी चलाता था राजेंद्र
मृतक के परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि राजेंद्र गाड़ी चलाने का काम करता था। सोमवार सुबह वह मीरकां गांव से एक परिवार के करीब 13 सदस्यों को लेकर खैरमपुर गांव गया था। यह लोग भात भरने के लिए गए थे। लौटते समय सड़क पर बिना इंडिकेटर के खड़े ट्रॉले से पिकअप की टक्कर हो गई, जिससे हादसा हुआ।
चालक को जल्द गिरफ्तार करेंगे
तीनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के परिजनों के बयान पर डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अभी डंपर को कब्जे में ले लिया है और जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-जांचकर्ता महेंद्र सिंह, एएसआई, अग्रोहा थाना पुलिस, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें