फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जीजेयू में 28 ने दी पीएचडी प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
पीएचडी की परीक्षा देते विद्यार्थी।
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 (विंटर टर्म) के तहत पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया के दूसरे दिन रविवार को भी प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। पीएचडी प्रवेश परीक्षा का आयोजन दोपहर दो बजे से चार बजे तक किया गया। परीक्षा के लिए 31 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से तीन अनुपस्थित रहे, जबकि 28 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को फार्मेसी, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई) और फिजियोथैरेपी विभागों की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। इन विभागों में 36 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से चार गैरहाजिर रहे और 32 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार दो जनवरी को आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद पहली काउंसलिंग आठ जनवरी 2026 को होगी। नौ जनवरी को दूसरी काउंसलिंग के लिए रिक्त सीटों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी, जबकि दूसरी काउंसलिंग 12 जनवरी को करवाई जाएगी।

विश्वविद्यालय ने पीएचडी में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चार दिसंबर से शुरू की थी। ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर निर्धारित की गई थी। प्रवेश परीक्षा का परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 13 जनवरी को विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन




रविवार को पीएचडी प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और ईसीई विभागों का परिणाम देर रात जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन




- प्रो. यशपाल सिंगला, परीक्षा नियंत्रक, जीजेयू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें