फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक शिक्षक व छह विद्यार्थियों सहित 28 कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में वीरवार को एक अध्यापक व छह विद्यार्थियों सहित 28 कोरोना केस मिले हैं। इसके साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा भी 16848 हो गया है। अब तक जिले के 16290 मरीज कोरोना की जंग जीत कर घर लौट चुके हैं। अब केवल 245 एक्टिव केस हैं। ऐसे में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट 96.69 है। उप सिविल सर्जन डॉ. जया गोयल और नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष खटरेजा की तरफ से सभी संक्रमित मरीजों की हिस्ट्री समय से जुटाई जुटा ली गई है।
विज्ञापन

ये मिले संक्रमित
उप सिविल सर्जन डॉ. जया गोयल के अनुसार देर शाम को आई रिपोर्ट में कालीरावण गांव का किसान, उकलाना अस्पताल का क्लर्क, पीएलए निवासी अध्यापक, सेक्टर 15 व खारिया गांव निवासी दो छात्र, खरकड़ा, सीसर, नारनौंद व कैंट एरिया निवासी चार छात्राएं, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के दो कर्मचारी, पांच घरेलू कामकाज करने वाली महिलाएं, तीन व्यवसायी और पांच बुजुर्ग सहित अन्य लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें